विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नकली वैक्सीन का दायरा बढ़ा: दिल्ली के बाद कानपुर के नौघड़ा में भी मिलीं 592 फर्जी वायल, सैंपल जांच के लिए हिमाचल भेजा

Published: Fri, 25 Sep 2026 10:41 PM (IST)

दिल्ली में नकली एंटी रेबीज वैक्सीन पकड़े जाने के बाद कानपुर के नौघड़ा स्थित न्यू आरजे फर्म से उसी बैच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिल्ली में नकली एंटी रेबीज वैक्सीन का भंडाफोड़ हुआ।

  2. कानपुर के नौघड़ा में 592 नकली वैक्सीन वायल जब्त।

  3. सैंपल जांच के लिए हिमाचल प्रदेश लैब भेजे गए।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भगीरथ पैलेस में पकड़ी गई नकली एंटी रेबीज वैक्सीन अभयरैब वाले बैच की ही 592 वैक्सीन न्यू आरजे फर्म की एजेंसी से मिली। इसका सैंपल औषधि विभाग ने जांच के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित लैब जांच के लिए भेजा है। शहर की न्यू आरजे व एलेक्जर फर्म का इनपुट औषधि विभाग को दिल्ली में हुई छापेमारी के दौरान मिला था।

इसके बाद नौघड़ा स्थित न्यू आरजे फर्म की दो एजेंसी को सील किया गया था। शुक्रवार को फर्म संचालक के सामने स्टाक व क्रय-विक्रय अभिलेख की जांच में शहर के साथ कई राज्यों में नकली वैक्सीन भेजने के प्रमाण मिले हैं। जिसकी गहनता से जांच जारी है। जांच के दौरान ही न्यू आरजे फर्म से स्टाक लेने वाली आगरा समेत कई शहरों की एजेंसियों की ओर से स्टाक वापस किया गया।

नकली वैक्सीन का स्टाक नहीं मिला

मंडलीय ड्रग अधिकारी गोविंद गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सील की गई दोनों एजेंसी की जांच में दिल्ली में पकड़े गए नकली वैक्सीन वाले बैच की 592 वायल मिली है। जिसकी सैंपलिंग करने के बाद उसे जब्त कर लिया गया है। जांच में 18 सितंबर को न्यू आरजे फर्म को नकली वैक्सीन का स्टाक मिला था। वहीं, एक्सप्रेस रोड स्थित एलेक्जर फर्म में नकली वैक्सीन का स्टाक नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि न्यू आरजे फर्म से 23 सितंबर तक शहर की करीब एक दर्जन एजेंसी व दूसरे राज्यों में भेज दिया गया है। इसकी जांच अभिलेख के आधार पर की जा रही है। औषधि निरीक्षक ओमपाल ने बताया कि फर्म संचालक के बयान लिए जा रहे हैं और दस्तावेज की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि फर्म संचालक ने एलेक्जर क्योर से खरीदने शनिवार को जांच के बाद फर्म संचालक पर कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत की जा सकती है।

शहर में पहले भी मिल चुका नकली दवा का स्टाक

बिरहाना रोड स्थित नील वाली गली में श्री लक्ष्मी फार्मा में घर में कथित नकली दवा बनाने-पैक करने का मामला सामने आ चुका है। जहां पर एंटीबायोटिक, डीएसआर दवा, इंजेक्शन, रैपर, बैच नंबर व पैकिंग मशीन मिली थी। करीब पांच लाख की दवा जब्त की गई थी। इसी प्रकार अनवरगंज स्थित फर्म में बिना बिल बड़ी मात्रा में कफ सीरप व नींद की गोलियां मिली थी।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण

वहीं, बिरहाना रोड, ओमपुरवा लालबंगला, आवास विकास केशवपुरम, अर्रा, ट्रांसपोर्ट नगर के मेडिकल स्टोर पर भी गैर प्रतिबंधित दवा के क्रय-विक्रय पर कार्रवाई हो चुकी है। बिरहाना रोड के केएन फार्मा में गुजरात कंपनी की नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं का बड़ा भंडारण मिला था।

यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

नवंबर माह में कलक्टरगंज और बिरहाना रोड से कोडीनयुक्त सीरप व नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। जांच में 47 फर्मों के फर्जी बिल इनवाइस पर कार्रवाई की गई थी।