विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: कोहरे के चलते बिगड़ी ट्रेनों की चाल, वंदे भारत भी लेट; जाने आपकी ट्रेनों का शेड्यूल

Published: Wed, 24 Jan 2024 12:19 PM (IST)

Indian Railways उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे से हाल बेहाल है। आलम ये है कि ट्रेनों की समय सारिणी ...और पढ़ें

कोहरे के चलते बिगड़ी ट्रेनों की चाल, वंदे भारत भी लेट
कोहरे के चलते बिगड़ी ट्रेनों की चाल, वंदे भारत भी लेट

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कानपुर में तो पहाड़ों जितना ठिठुरन देखने को मिल रही है। लगातार पड़ रही इस ठंड के बीच कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित है। ट्रेनों का हाल ऐसा है कि यात्री परेशान हैं।

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही है। सोमवार और मंगलवार को वाराणसी से शाम को सेंट्रल पहुंचने वाली ट्रेन आधी रात के बाद आ सकी। इसी तरह नई दिल्ली से सुबह आने वाली ट्रेन दोपहर बाद आई।

शाम को पहुंच रही है सुबह की ट्रेन

इसी तरह लखनऊ जंक्शन स्वर्ण शताब्दी, श्रम शक्ति एक्सप्रेस, राजधानी समेत लंबी दूरी की 110 ट्रेनें घंटों देरी से आईं। इससे यात्री और स्वजन परेशान रहे। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत 6:30 बजे के स्थान पर 2:07 बजे रात में आई। नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन सुबह 10:08 बजे के बजाय दोपहर बाद 3:19 बजे पहुंची। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11:23 बजे की जगह शाम को 5:00 बजे पहुंची।

घंटों देरी से चल रही सुपरफास्ट ट्रेन

श्रम शक्ति सुबह 6:15 के स्थान पर शाम 4:07 बजे आई। नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, अजमेर सुपरफास्ट, विक्रमशिला, काशी महाकाल एक्सप्रेस, दरभंगा अमृत भारत, नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी, नई दिल्ली तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, राजेंद्र नगर टर्मिनल तेजस राजधानी, सियालदह राजधानी, गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों देरी से आईं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से कानपुर आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, 130 KMPH की रफ्तार से चल रही थी ट्रेन; दहशत में यात्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।