विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में हॉस्टल के बंद कमरे में मिला डिलीवरीमैन का शव, दुर्गंध आने पता चला

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:54 PM (IST)

कल्याणपुर कला स्थित एक हॉस्टल के बंद कमरे में डिलीवरीमैन केशव वर्मा का शव पंखे से लटका मिला। दुर्गंध आने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।

केशव वर्मा की फाइल फोटो। पुलिस

केशव वर्मा की फाइल फोटो। पुलिस

HighLights

  1. कल्याणपुर हॉस्टल में डिलीवरीमैन का शव पंखे से लटका मिला।

  2. दुर्गंध आने पर छात्रों ने पुलिस को सूचना दी।

  3. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कल्याणपुर कला स्थित हास्टल के बंद कमरे में पंखे से लटका डिलीवरीमैन का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिस टीम ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुटी है।दिवंगत आखिरी बार 19 नवंबर को आखिरी बार देखा गया था।सुसाइड नोट में उसने लिखा कि सबको एक दिन मरना है।

कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव व्यायज हास्टल के सेकेंड फ्लोर पर स्थित कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोस के कमरों में रहने वाले छात्रों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे पर लटका मिला। जिसे नीचे उतार कर उसकी पहचान कराई गई।

दिवंगत की पहचान मूलरूप से बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के नौगवां निवासी गोपाल वर्मा के 30 वर्षीय पुत्र केशव वर्मा के रूप के हुई है। वर्तमान में पूरा परिवार हिमांचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर में रहता है। परिवार में पिता गोपाल वर्मा के अलावा मां और बहन भी है।

थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि फोन पर जानकारी हुआ है कि युवक यहां पर डिलीवरी का काम करता था और 17 अक्टूबर को ही यहां पर रहने के लिए आया था। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, शव को पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।