विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rain Alert: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’का कानपुर में प्रभाव, करवाचौथ से पहले बदला शहर का मौसम, अब दो दिन बारिश

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:54 PM (IST)

कानपुर में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से करवाचौथ से पहले मौसम बदल गया है, जिससे अगले दो-तीन दिनों में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान 'अर्नब' से कानपुर में मौसम बदलाव

  2. करवाचौथ से पहले दो-तीन दिन बारिश की संभावना

  3. प्रशासन ने भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया

जागरण संवाददाता, कानपुर। करवाचौथ से पहले शहर के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के लैंडफाल और उससे जुड़े मौसमी सिस्टम का असर कानपुर तक पहुंच सकता है। इससे अगले दो से तीन दिन बादलों की आवाजाही बढ़ने और हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है। 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव ज्यादा दिखाई दे सकता है।

करवाचौथ पर भी बादल छाने और बारिश के आसार बने हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 92 और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 1.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दिशा उत्तर-पश्चिम थी।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार तड़के हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर में बादल छाए रहने के साथ उमस का असर रहेगा, जबकि शाम को मौसम कुछ साफ होने की संभावना है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी, वहीं दिन में धूप निकलने पर गर्मी का अहसास हो सकता है।

कानपुर जिला प्रशासन ने 29 से 31 अक्टूबर के बीच भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। एडीएम फाइनेंस और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों पर आम जनता, किसानों और पशुपालकों की सुरक्षा के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- अंग्रेजो के जमाने का 122 साल पुराने मुकदमों का AI खोलेगा राज, नर्वल थाने में आज भी सुरक्षित हैं 1904 के दस्तावेज

यह भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी बैठक शुरू होने से पहले ही हंगामा, महापौर लेकर पहुंची अधिवक्ता, नगर आयुक्त ने छोड़ी बैठक