विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए ग्रीन पार्क में बनेगा क्रिकेट संग्रहालय, इतिहास से परिचित होंगे क्रिकेट प्रेमी

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:35 PM (IST)

कानपुर के नए ग्रीन पार्क स्टेडियम में 350 करोड़ की लागत से एक क्रिकेट संग्रहालय बनेगा। यह संग्रहालय 1945 से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नए ग्रीन पार्क में 350 करोड़ की लागत से संग्रहालय

  2. 1945 से अब तक का क्रिकेट इतिहास प्रदर्शित होगा

  3. खिलाड़ियों की यादें, ट्राफियां और यादगार सामग्री सहेजी जाएगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट इतिहास को जीवंत करने वाली विजिटर गैलरी नए ग्रीन पार्क में संग्रहालय के रूप में स्थापित की जाएगी। जहां क्रिकेट प्रेमियों को 1945 से लेकर अब तक के क्रिकेट इतिहास से परिचित कराया जा रहा है। आडियो-विजुअल रूम में 15 मिनट में क्रिकेट इतिहास को देख सकेंगे।

विजिटर गैलरी में देश-विदेश के खिलाड़ियों से जुड़ी स्मृतियां और ट्राफी के साथ उप्र के क्रिकेट इतिहास को सुरक्षित रखने की तैयारी है। इसके लिए उप्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है।


एसोसिएशन की ओर से बनाए जा रहे प्रस्ताव में आस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षित रखी जा रही क्रिकेट विरासत की तरह ही 350 करोड़ से बनने वाले स्टेडियम में संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जो ग्रीन पार्क के क्रिकेट इतिहास में हुए सर्वश्रेष्ठ मैचों, ट्राफियां, फोटो, समाचार पत्र कटिंग, क्रिकेट किट (बैट, बाल, स्टंप्स) व यादगार क्षणों की गवाह बनेगी।

गैलरी में कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, मनोज प्रभाकर और विराट कोहली जैसे महान क्रिकेटरों से तस्वीरें, अखबारों की कापी, मोमेंटो, ट्राफियां का संग्रह सुरक्षित किया जाएगा। 500वें टेस्ट मैच में हुए कप्तानों के स्वागत के साथ वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज के फोटो व साइन किए गए बैट-बाल प्रदर्शित किए जाएंगे।

गैलरी की तरह संग्रहालय के लिए देशभर के क्रिकेट प्रेमियों से प्राचीन क्रिकेट की विरासत को मांगा जा रहा है। यूपीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि कार्ययोजना तैयार की जा रही है। एजीएम में एसोसिएशन के अन्य सदस्यों से चर्चा के बाद प्रस्तुत की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bank Strike: रविवार को खुले रहे सभी बैंक, अब कल से 3 दिन हड़ताल, कानपुर में थम जाएगा अरबों का कारोबार