विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: चकबंदी कानूनगो-लेखपाल 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Published: Wed, 31 Jul 2024 01:37 PM (IST)

महाराजपुर के नर्वल तहसील अंतर्गत सरसौल चकबंदी कार्यालय में कार्यरत कानूनगो और लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार ...और पढ़ें

कानूनगो और लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए घूस लेते क‍िया गिरफ्तार।- सांकेति‍क तस्‍वीर
कानूनगो और लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए घूस लेते क‍िया गिरफ्तार।- सांकेति‍क तस्‍वीर

HighLights

  1. सरसौल स्थित चकबंदी कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
  2. चकबंदी प्रक्रिया के तहत चक काटने के नाम पर आरोपी मांग रहे थे घूस

संवाद सहयोगी, महाराजपुर। नर्वल तहसील अंतर्गत सरसौल चकबंदी कार्यालय में कार्यरत कानूनगो व लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता दोनों सगे भाई हैं। दोनों से लेखपाल पिछले तीन माह से चक काटने के नाम पर 30 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता जब परेशान हो गए तब उन्होंने एंटी करप्शन टीम को जानकारी दी। उसके बाद घूसखोरों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया। बुधवार सुबह कानूनगो व लेखपाल को पीड़ित घूस दे रहे थे तभी दोनों को दबोच लिया गया। दोनों को महाराजपुर थाने लाकर एंटी करप्शन टीम पूछताछ कर रही है।

साढ़े तीन बीघा है जमीन

सरसौल चकबंदी कार्यालय में कानूनगो विनोद गौतम व लेखपाल सूरज सिंह कार्यरत हैं। नर्वल टीकरभाऊ निवासी सगे भाइयों नवल किशोर शुक्ला व नंद किशोर शुक्ला ने बताया गांव में चकबंदी चल रही है। दोनों भाइयों के बीच लगभग 21 बीघा जमीन है, जिसमें लगभग साढ़े तीन बीघा जमीन का चकबंदी प्रक्रिया के तहत चक कटना था।

चकबंदी के ल‍िए लेखपाल मांग रहा था 30 हजार रुपए  

दोनों किसानों का आरोप है कि पिछले तीन महीने से लेखपाल उक्त जमीन का चक नहीं काट रहा था। 30 हजार रुपए की मांग कर रहा था। पीड़ित लगातार परेशान होते रहे, लेकिन वो हरबार टालमटोल कर देता। परेशान पीड़ितों ने एंटी करप्शन टीम को जानकारी दी। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया।

एंटी करप्‍शन टीम ने क‍िया ग‍िरफ्तार   

नवल किशोर शुक्ला ने मंगलवार शाम लेखपाल सूरज सिंह से फोन पर बात की। लेखपाल ने बुधवार सुबह सरसौल चकबंदी कार्यालय रुपए लेकर आने के लिए कहा। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे जैसे ही आरोपियों ने रुपए लिए वैसे ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर महाराजपुर थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP News: एंटी करप्शन टीम ने जेई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, बिजली विभाग में मचा हड़कंप