कानपुर की अरमापुर नहर में हजारों भक्त कर रहे थे छठ पूजा, तभी बहता हुआ आया गोवंश का शव, Video Viral
कानपुर की अरमापुर नहर में छठ पूजा के दौरान एक गौवंश का शव बहता दिखा, जिसका वीडियो वायरल हो गया ...और पढ़ें

HighLights
छठ पूजा के दौरान अरमापुर नहर में दिखा गौवंश का शव।
घटना का 41 सेकंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल।
सिंचाई विभाग और नगर निगम की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल।
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। अरमापुर नहर में छठ पूजा के दौरान गौवंश का शव बहता हुआ दिखाई दिया। जिसका वीडियो सोमवार को प्रचलित हुआ है। बताया जा रहा है कि 41 सेकेंड का ये वीडियो शनिवार शाम का है जब अरमापुर नहर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर पहुंचे थे।
उसी समय बीच नहर से एक गौवंश का शव बहता हुआ दिखाई दिया।लोगो ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद सिंचाई विभाग और नगर निगम की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए है।
पनकी नहर में भी छठ पूजा का कार्यक्रम चल रहा है और वहां भी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ है ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये शव कहां से आया। क्या किसी ने जानबूझकर पनकी और अरमापुर के बीच शव को डाल दिया है। एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।