बिठूर उपचुनाव: पहले चरण में BJP के समरेंद्र आगे, सपा के आदर्श दूसरे और कांग्रेस को मिले सिर्फ 9 वोट
बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना में पहले चरण के परिणाम आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र ...और पढ़ें

सुबह से चल रही गणना। जागरण
HighLights
बिठूर उपचुनाव की मतगणना का पहला चरण पूरा हुआ।
भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र सिंह राणा 918 मतों से आगे।
सपा के आदर्श द्विवेदी दूसरे स्थान पर, कांग्रेस तीसरे पर।
संवाद सहयोगी जागरण, बिठूर (कानपुर)। नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे नगर पंचायत कार्यालय बिठूर में शुरू हुई है पहले चरण में मैनावती नगर और महर्षि वाल्मीकि नगर की मतगणना पूरी होने पर भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र सिंह राणा को 918 मत मिले, जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी को 322 मत प्राप्त हुए।
कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र नौ मत मिले। पहले चरण के परिणाम में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं जबकि सपा समर्पित आदर्श द्विवेदी दूसरे स्थान पर है कांग्रेस मात्र 9 वोट पाकर तीसरे स्थान पर है।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद का यह उपचुनाव राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा ने बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के भाई समरेंद्र सिंह राणा को पार्टी का चुनाव चिह्न देकर मैदान में उतारा था ऐसे में चुनाव को विधायक के स्थानीय प्रभाव और परिवार की राजनीतिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- IIT Kanpur का सबसे बड़ा अभियान: डीप-टेक, एआई और क्वांटम रिसर्च को मिलेगी रफ्तार, लैब से निकलेंगे भविष्य के उद्यमी
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डा. निर्मला सिंह के निधन के बाद 22 जून से अध्यक्ष पद रिक्त है। वह पांच बार नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 2000 में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2006 और 2012 में भी अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2017 और 2023 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी।
