विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के बिठूर में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने बंटवाए सिलेंडर

Published: Wed, 08 Apr 2026 06:45 PM (IST)

कानपुर के बिठूर स्थित भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे थे। डिलीवरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे थे सिलेंडर।

  2. परेशान उपभोक्ताओं ने बिठूर गैस एजेंसी पर किया हंगामा।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को सिलेंडर बंटवाए।

संवाद सहयोगी, बिठूर(कानपुर)। बिठूर के भारत गैस एजेंसी में बुकिंग के बाद डिलीवरी का मैसेज लेकर उपभोक्ता भटक रहे हैं। एजेंसी में सिलेंडर के लिए प्रतिदिन टरकाया जा रहा है। बुधवार को उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने गैस न देने की सूचना 112 पर दी, जिसके बाद बिठूर पुलिस ने पहुंच कर सिलेंडर बंटवाया। कुछ उपभोक्ता शिकायत करने मंधना चौकी भी पहुंचे।


कुरसौली निवासी नवल किशोर ने बताया 13 फरवरी को सिलिंडर बुक कराया 28 मार्च को डिलीवर का मेसेज आया सिलिंडर मिला नही तबसे एजेंसी के चक्कर लगा रहे रोज टरका देते है इसी गांव के रामचंद्र शुक्ला ने 19 फरवरी को बुक कराया 3 मार्च को डिलीवर हो गया जब एजेंसी में संपर्क किया तो मिल जायेगा रोज दौड़ा रहे चौबेपुर के बसठी निवासी 50 वर्षीय कालीचरण ने बताया पत्नी संगीता के नाम कनेक्शन है 12 फरवरी को सिलिंडर बुक कराया। 5 मार्च को डिलीवर हो जब एजेंसी गया तो बोले कल आना तबसे रोज 15 किलोमीटर से आता हूं सुबह साम कहकर टरका रहे है इसी प्रकार रितु प्रजापति, राजेंद्र शुक्ला समेत सैकड़ों उपभोक्ता परेशान होकर चक्कर काट रहे है धैर्य टूटा तो एजेंसी के खिलाफ हंगामा कर दिया मौके पर बिठूर पुलिस और मंधना पुलिस ने उपभोक्ताओं को सिलिंडर बंटवाए।