कानपुर के बिकरू चौकी इंचार्ज ने मुकदमा से नाम हटाने को मांगे 30 हजार की रिश्वत, Video Viral हुआ तो ACP ने किया निलंबित
कानपुर के बिकरू चौकी इंचार्ज विश्व प्रकाश पांडेय को 30 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया। यह कार्रवाई रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने और जांच में मामला सही पाए जाने के बाद हुई।

HighLights
बिकरू चौकी इंचार्ज पर 30 हजार रिश्वत मांगने का आरोप।
रिश्वत मांगने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल।
जांच में मामला सही पाए जाने पर चौकी इंचार्ज निलंबित।
संवाद सहयोगी, चौबेपुर(कानपुर)। चौबेपुर के बिकरू चौकी में तैनात दारोगा ने एक मुकदमें से नाम हटाने के लिए युवक से 30 हजार की रिश्वत की मांग की। मामले का वीडियो प्रचलित होने पर जांच के बाद एसीपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।
बिकरू गांव के मजरा डिब्बा निवादा में एक माह विवाद के मामले में दर्ज हुए मुकदमें में नाम हटाने के लिए 30 हजार की रिश्वत की मांगी।मामले का शनिवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद डीसीपी ने एसीपी बिल्हौर से जांच कराई। जांच में मामला सही मिलने पर चौकी इंचार्ज विश्व प्रकाश पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि जांच में सत्यता मिलने के बाद चौकी इंचार्ज को निलबिंत कर दिया गया है।