बिहार चुनाव जीत पर कानपुर में भाजपा का जश्न, ढोल लेकर महापौर ने जताई खुशी तो कार्यकर्ता नाचे
कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार चुनाव में जीत का जश्न मनाया। महापौर प्रमिला पांडेय ने ढोल बजाकर खुशी जताई और मिठाई बांटी गई। मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा गठबंधन की जीत पर बधाई दी गई। पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। महापौर ने इसे सत्य की जीत बताया।

नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में ढोल बजातीं महापौर प्रमिला पांडेय। इंटरनेट मीडिया
जागरण संवाददाता, कानपुर। बिहार चुनाव में मिली जीत का जश्न कानपुर में भी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनाया। रोड पर जहां जश्न हुआ वहीं मिठाई भी बांटी गई। इस खुशी में महापौर प्रमिला पांडेय ने ढोल बजाकर जश्न मनाया।
महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की ऐतिहासिक जीत की सभी को बधाई दी गयी। इस अवसर पर मिष्ठान का वितरण किया गया एवं पटाखें भी फोड़े गये। साथ ही ढोल बजाकर पार्षदों के साथ नाची। महापौर ने कहा कि यह सत्य की जीत है जिससे भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को इस अवसर पार्षद नवीन पंडित, पवन पांडेय, सुधीर यादव,आदि उपस्थित रहे।
वहीं, शहर के नवीन मार्केट भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। रुझान जब जीत में बदलने लगे तो कार्यकर्ताओं की टोलियां पार्टी कार्यालय पहुंची। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।जमकर आतिशबाजी की गई।
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर के गोविंद नगर कैंप कार्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाया गया। अजय कपूर ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से मिठाई खिलायी। साथ ही लोगों को मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति बिहार की जनता के विश्वास ने आज यह प्रचंड जीत दिलायी है। यह पीएम की गारंटी ही है, जिस पर बिहार की जनता को उनपर पूरा भरोसा है । इसलिए बिहार की जनता ने देश हित और बिहार के विकास के लिए एक बार फिर से एनडीए की सरकार को चुना है।
मिष्ठान वितरण में जगदीश तिवारी, अम्बुज शुक्ला, महेश प्रसाद दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, पार्षद अनिल यादव, नीरज चड्ढा, सुधीर यादव, अमित जायसवाल, आदर्श दीक्षित, विपुल त्रिवेदी, प्रमोद जायसवाल, सुशील शुक्ला, वीरेंद्र दुबे, संगीत तिवारी, गोलू बाजपेयी, उमेश त्रिपाठी, प्रभात पाल, गोरेलाल, शैलेश आनंद पम्मी, अशोक सिंह झब्बू, वीरेंद्र वर्मा, संकल्प शुक्ला, दिनेश पांडे, प्रिंशु शुक्ला, अवधेश त्रिपाठी, विजय सिंह, अमित हांडा, आरके मिश्रा, मणि मिश्रा, विष्णु शुक्ला, आरके मिश्रा पप्पू, सौरभ कनौजिया, मोहन पासवान, शुभम राठौर, राम सिंह, एसपी गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।