कानपुर में 48 घंटे में पांच आत्महत्याएं, जुए में हारने पर दो युवकों ने दी जान
कानपुर में बीते 48 घंटों में जुए में हारने वाले दो युवकों सहित पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। इन ...और पढ़ें
-1794321988721_m.webp)
HighLights
कानपुर में 48 घंटे में पांच लोगों ने आत्महत्या की।
जुए में हारने के बाद दो युवकों ने अपनी जान ली।
ट्यूशन टीचर और दो महिलाओं ने भी अलग-अलग कारणों से आत्महत्या की।
- बीते 48 घंटो में काकादेव,गुजैनी,हनुमंत विहार,सेनपश्चिम पारा क्षेत्र में हुई घटनाएं
जागरण संवाददाता,कानपुर : शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में दो युवकों ने जुए में हारने पर आत्महत्या कर ली। वहीं हनुमंत विहार में ट्यूशन टीचर व सेन पश्चिम पारा में महिला आत्महत्या कर ली। घटनाएं काकादेव,गुजैनी,सेन पश्चिम पारा और हनुमंत विहार थानाक्षेत्रों में हुई।
//Bघटना एक ://B बर्रा-आठ निवासी होमगार्ड उदयनारायण शर्मा डीएम कार्यालय में तैनात हैं। परिवार में पत्नी चुन्नी देवी, छोटा बेटा अनुज और बेटी हैं। उनका 33 वर्षीय बड़ा बेटा मनोज निजी कार चलाता था। सात साल पहले उसकी शादी विनीता से हुई थी। पिता ने बताया कि मनोज शराब का लती था। दीपावली के चलते वह दो दिन से जुआ खेल रहा था और करीब 20 हजार रुपये हार गया था। इसके बाद से वह परेशान था। सोमवार देर रात घर लौटकर वह बिना किसी से अधिक बात किए अपने कमरे में चला गया। मंगलवार तड़के आवाज सुनकर स्वजन ऊपर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से मनोज को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देख उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
//Bघटना दो : //Bशास्त्री नगर निवासी 18 वर्षीय अभिषेक मूलरूप से गोरखपुर के रामकोला का था और घोड़े की काठी व जीन बनाने का काम करता था। परिवार में मां शकुंतला, बड़ा भाई सनी और छोटा भाई अखिलेश हैं। स्वजन के मुताबिक, दीपावली की रात वह इलाके के कुछ युवकों के साथ जुआ खेलने गया और करीब 20 हजार रुपये हार गया। इसके बाद उसने किश्तों पर फाइनेंस कराकर खरीदा 22 हजार रुपये का मोबाइल भी दांव पर लगा दिया और उसे भी हार गया। उदास होकर घर लौटने के बाद उसने आंगन के अमरूद के पेड़ से साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया।
//Bघटना तीन : //Bहनुमंत विहार के गल्लामंडी निवासी जितेंद्र सिंह निजी नौकरी करते हैं। उनकी 26 वर्षीय छोटी बेटी अनामिका कक्षा आठ तक के बच्चों को होम ट्यूशन पढ़ाती थी। सोमवार को जितेंद्र घर से बाहर गए थे। घर पर अनामिका और उनकी मां थीं। मां घरेलू काम में व्यस्त थीं, तभी अनामिका दूसरी मंजिल के कमरे में चली गई। काफी देर तक जवाब न मिलने पर मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं खुला। खिड़की से देखने पर अनामिका का शव दुपट्टे से पंखे पर लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। स्वजन ने बताया कि अगले साल उसकी शादी होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं।
//Bघटना चार : //Bसचेंडी के रामपुर भीमसेन निवासी 26 वर्षीय पूनम उर्फ सुषमा गौतम अपने ममेरे भाई आनंद के साथ गुजैनी के मर्दनपुर में किराये पर रहती थी। रविवार रात उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पिता रंगीलाल के मुताबिक, करीब पांच साल पहले पूनम की शादी कानपुर देहात के बाघपुर ककरदही निवासी राजन से हुई थी, लेकिन विवाद के चलते 20 दिन बाद तलाक हो गया और वह मायके रहने लगी। पिता का आरोप है कि गांव में रहने वाले आनंद ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। आनंद अपनी पत्नी से मारपीट करता था, जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई और पूनम-आनंद की नजदीकियां बढ़ीं। 17 सितंबर को आनंद उसे मर्दनपुर के किराये के कमरे में ले आया। स्वजन ने समझाने की कोशिश की, लेकिन पूनम अपनी मर्जी से उसके साथ रहने लगी। दोनों करीब दो साल से लिवइन रिलेशनशिप में थे। दीपावली की रात परिवार को पूनम की मौत की सूचना मिली। पिता ने आनंद पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि परिजनों के पहुंचने से पहले आनंद फरार हो गया था।
//Bघटना पांच : //Bसेन पश्चिम पारा के खरगपुर सोसाइटी निवासी राजा पासवान की 26 वर्षीय पत्नी कंचन उर्फ रिया ने सोमवार देर रात पति से विवाद के बाद फंदा लगा लिया। भाई राज ने बताया कि बहन की शादी छह साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी सृष्टि है। राजा मजदूरी करते थे और नशे के लती थे। इस कारण घर में अक्सर विवाद होता था।