विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: गंगा-यमुना की बाढ़ और बारिश से तबाह हुई फसल, 2043 किसानों को मिलेगा मुआवजा; शासन को भेजी गई सर्वे रिपोर्ट

Published: Mon, 07 Oct 2024 09:51 PM (GMT+05:30)

गंगा-यमुना और पांडु नदियों में आई बाढ़ और बारिश से 2043 किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। किसानों को प्रशासन की तरफ से राहत मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जल्द ही किसानों को मुआवजा मिलेगा। अकेले पांडु नदी में आई बाढ़ से सचेंडी और घाटमपुर तहसील क्षेत्र में 795 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है।

गंगा-यमुना की बाढ़ से 2043 किसानों को भारी नुकसान (प्रतीकात्मक फोटो)
गंगा-यमुना की बाढ़ से 2043 किसानों को भारी नुकसान (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बाढ़ व बारिश से 70 लाख रुपये की फसलें हुईं खराब
  2. जिला प्रशासन ने सर्वे करा तैयार किए आंकड़े

जागरण संवाददाता, कानपुर। गंगा-यमुना और पांडु नदी की बाढ़ के साथ ही बारिश के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। गंगा कटरी, यमुना व पांडु के आसपास के इलाकों में 2043 किसान चपेट में आए हैं।

जिला प्रशासन ने सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी है। जल्द मुआवजा की धनराशि इन्हें मिलेगी। अकेले पांडु नदी में बाढ़ से सचेंडी व घाटमपुर तहसील क्षेत्र तक 795 हेक्टेयर फसल नष्ट हुई है।

नुकसान का सर्वे पूरा

गंगा, यमुना व पांडु नदी में उफान के कारण हुए नुकसान का सर्वे जिला प्रशासन ने पूरा करा लिया है। सदर तहसील में ख्योरा कटरी क्षेत्र के गांवों में 35 हेक्टेयर सब्जी की फसल में भिंडी, टमाटर, लौकी, तरोई नष्ट हुई है। इसमें 306 किसान प्रभावित हुए हैं। इनको लगभग साढ़े छह लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जवानी ‘लौटाने’ वाले राजीव-रश्मि का सबसे बड़ा झूठ, झांसे में आए लोगाें ने एक-एक कर खोली पोल!

किसानों को लगभग 65 लाख रुपये का दिया जाएगा मुआवजा

घाटमपुर तहसील अंतर्गत करीब 1737 किसानों की 795 हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें बाजरा, तिलहन, अरहर, धान व ज्वार को नुकसान हुआ है। इन किसानों को लगभग 65 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इस तरह शहर से लेकर गांवों तक 70 लाख रुपये की रकम किसानों के बीच वितरित की जाएगी।

बाढ़ व बारिश की चपेट में आए किसानों की जानकारी राहत पोर्टल पर फीड की जा रही है। किसानों के दावों के आधार पर जिला प्रशासन की टीमों ने फसलों के नुकसान का आकलन किया है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने बताया कि बारिश व बाढ़ से नष्ट हुई फसलों के सर्वे में 2043 किसानों की 830 हेक्टेयर फसल खराब होने की बात सामने आई है। पोर्टल में इनका ब्योरा र्द करने के बाद शासन से सीधे बैंक खातों में रकम भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- मशीन से बुजुर्गों को जवान करने का मामला: DCP दफ्तर पहुंचा मुख्य आरोपी, खुद को बताया बेकसूर; मुकदमा करने वालों को घेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।