Move to Jagran APP

प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने शुरू की 13 ट्रेनें

रेलवे ने सभी 13 ट्रेनों का जारी किया शेड्यूल।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 02:10 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 02:10 AM (IST)
प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने शुरू की 13 ट्रेनें

कानपुर : मुंबई से प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने कई और ट्रेनें शुरू की हैं। इसमें मुंबई से दानापुर, मुंबई से भागलपुर, ओखा से गुवाहाटी, पुणे से लखनऊ, एलटीटी से गोरखपुर, मुंबई से समस्तीपुर समेत 13 ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। यात्रियों के लिए आरक्षण की सुविधा भी शुरू हो चुकी है।

-----

-ट्रेन संख्या 01169 मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन से 13 अप्रैल मंगलवार की रात 11:45 बजे चलकर गुरुवार की रात 1:20 बजे कानुपर सेंट्रल आएगी और दोपहर 12 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01170 दानापुर से 15 अप्रैल गुरुवार की रात 11:45 बजे चलकर सुबह 10:25 बजे कानुपर सेंट्रल आएगी जबकि शनिवार की दोपहर 12 बजे मुंबई पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 09049 मुंबई सेंट्रल से 15, 22 और 29 अप्रैल गुरुवार की सुबह 11:05 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार सुबह छह बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09050 समस्तीपुर से 17, 22 अप्रैल और एक मई दिन शनिवार की रात 8:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:20 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन शाम 6:25 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 01171 मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 14 अप्रैल बुधवार को देर रात एक बजे चलकर गुरुवार की सुबह 4:40 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01172 गोरखपुर से 16 अप्रैल शुक्रवार की रात 12:45 चलकर शुक्रवार की सुबह 7:45 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से वाया बांदा होते हुए शनिवार की दोपहर 12:15 बजे मुंबई पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 01441 पुणे से 14, 21 व 28 अप्रैल बुधवार को रात 9:30 बजे चलकर गुरुवार रात 8:35 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01442 लखनऊ से 16, 23 और 30 अप्रैल शुक्रवार की सुबह चार बजे चलकर सुबह 5:30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और शनिवार सुबह 5:10 बजे पुणे पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 09453 अहमदाबाद से 18 और 25 अप्रैल रविवार को दोपहर 3:25 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह तीन बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09454 समस्तीपुर से 21 और 28 अप्रैल बुधवार की सुबह 6:20 बजे चलकर रात 10:30 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन रात 10:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 01174 दानापुर रेलवे स्टेशन से 16 अप्रैल शुक्रवार को सुबह आठ बजे चलकर शाम सात बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार की रात 10:15 बजे मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 09501 ओखा से 16, 23 व 30 अप्रैल को प्रत्येक शुक्रवार सुबह 11:40 बजे चलकर शनिवार शाम 7:05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से वाया लखनऊ होते हुए सोमवार की सुबह 6:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09502 गुवाहाटी से प्रत्येक सोमवार 19 व 26 अप्रैल और तीन मई की रात 8:40 बजे चलकर बुधवार की सुबह 6:10 बजे कानपुर सेंट्रल और और गुरुवार दोपहर दो बजे ओखा पहुंचेगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.