विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 40823 लोगों को नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की अगली किश्त, इस छोटी गलती की वजह से होगा नुकसान

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:42 PM (IST)

कन्नौज में 40,823 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किश्त नहीं मिल पाएगी, क्योंकि उनकी ई-केवाईसी, भू-अंकन या आधार-बैंक लिंकिंग प्रक्रिया अधूरी है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. कन्नौज में 40,823 किसानों की पीएम किसान किश्त अटकी।

  2. ई-केवाईसी, भू-अंकन, आधार-बैंक लिंकिंग हैं मुख्य कारण।

  3. किसानों से तत्काल प्रक्रियाएं पूरी करने का आग्रह किया गया।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्तमान में लगभग 2.93 लाख किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि पीएम-किसान पोर्टल पर 40,823 ऐसे किसानों का चिह्नांकन किया गया है, जिनकी ई-केवाईसी, भू-अंकन (लैंड सीडिंग) अथवा बैंक खाते की आधार से लिंकिंग की प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है। ऐसे किसानों को आगामी किश्त का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

उन्होंने सभी संबंधित किसानों से कहा है कि वे तत्काल अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कराने के साथ बैंक खाते को एनपीसीआई के माध्यम से आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें। भू-अंकन का कार्य तहसील स्तर पर किया जाना है।

यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

इसके लिए किसान अपने संबंधित लेखपाल अथवा तहसील कार्यालय से संपर्क कर भू-अंकन की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। पोर्टल पर कुछ किसानों से संबंधित सस्पेक्टेड डाटा भी प्राप्त हुआ है, जिसमें पूर्व भू-स्वामी के नाम पर लाभ प्राप्त होना, लाभार्थी का अवयस्क होना आदि प्रकरण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण