विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज के लाखों किसानों को मिली पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त, खातों में पहुंचे 46 करोड़ रुपये

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:07 PM (IST)

कन्नौज जिले के 2.30 लाख से अधिक पात्र किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में 46.10 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।

विकास भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को योजना के महत्व और पारदर्शी कार्यान्वयन की जानकारी दी गई।

विकास भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को योजना के महत्व और पारदर्शी कार्यान्वयन की जानकारी दी गई।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 2,30,504 पात्र किसानों के बैंक खातों में 24वीं किस्त की धनराशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई है। विकास भवन स्थित सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिले भर से आए किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास और डीसी एनआरएलएम राज कुमार लोधी भाजपा नेता विवेक पाठक और शैलेंद्र उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने सभागार में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए योजना के महत्व और इसके पारदर्शी कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के खातों में सम्मान राशि भेज रही है। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने आंकड़ों का विवरण देते हुए बताया कि इससे पूर्व भेजी गई 23वीं किस्त में जिले के 2,26,601 किसानों को 1042.36 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई थी।

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों के खाते में भेजी गई 24वीं किस्त, चंदौली में PM के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

वहीं इस बार 24वीं किस्त के तहत जिले के 2,30,504 पंजीकृत व पात्र किसानों के खातों में कुल 46.10 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। 23वीं किस्त के मुकाबले इस बार लाभार्थी किसानों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। उपस्थित किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रांसफर की पीएम किसान सम्मान निधि, उत्तर प्रदेश के 2.2 करोड़ किसान लाभांवित

कृषि अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन किसानों का ई-केवाईसी और बैंक खाते से आधार सीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें नियमित रूप से किस्त प्राप्त हो रही है। अधिकारियों ने शेष किसानों से भी अपने आवश्यक दस्तावेज और सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने की अपील की ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए।

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18690 करोड़