प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रांसफर की पीएम किसान सम्मान निधि, उत्तर प्रदेश के 2.2 करोड़ किसान लाभांवित
PM Kisan Samman Nidhi UP Benifit: इसका लाभ उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के भी मिला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि ट्रांसफर
HighLights
पीएम मोदी ने गुजरात दौरे पर देश भर के किसानों के खातों में ट्रांसफर की 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कुल 4,482 करोड़ रुपये (लगभग ₹4,482.19 करोड़) की राशि हस्तांतरित की गई
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात दौरे पर देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम में देश के दस करोड़ के अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि ट्रांसफर की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के भी मिला है। सम्मान निधि की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई है।
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कुल 4,482 करोड़ रुपये (लगभग ₹4,482.19 करोड़) की राशि हस्तांतरित की गई है। यह राशि पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है।
ऐसे चेक करें अपनी ट्रांसफर राशि का स्टेटस
आधिकारिक वेबसाइट PM-Kisan Portal पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'Farmers Corner' सेक्शन में 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
Get OTP पर क्लिक करके ओटीपी सत्यापित करें और अपना स्टेटस देखें।
यदि आपका eKYC या बैंक आधार लिंकिंग अधूरा है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। जिसे नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र या बैंक जाकर पूरा किया जा सकता है।
