विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में ससुराल आए पैरा कमांडो ने पैराग्लाइडर के सहारे आसमान में भरी उड़ान, नजारा देख लोगों के उड़े होश

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:18 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 06:23 AM (IST)

कन्नौज में ससुराल आए एक पैरा कमांडो ने पैराग्लाइडर से उड़ान भरी, जिसका वीडियो वायरल होने पर लोगों की भीड़ ...और पढ़ें

आसमान में उड़ान भरता युवक

आसमान में उड़ान भरता युवक

HighLights

  1. पैरा कमांडो ने कन्नौज में पैराग्लाइडर से भरी उड़ान।

  2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास दिखा रोमांचक नजारा।

  3. पुलिस ने घटना की जांच के आदेश दिए।

संवाद सूत्र, कन्नौज। तालग्राम क्षेत्र के गोवा गांव में एक युवक पैराग्लाइडर के सहारे उड़ान भरता दिखाई दिया। यह रोमांचक दृश्य देखने को लोगों की भीड़ लग गई।

आसमान में उड़ान भरते युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने पर पता चला कि युवक भारतीय सेना में पैरा कमांडो के पद पर तैनात है, और गढ़िया सकरहनी गांव स्थित अपनी ससुराल आया था।

शनिवार की शाम एक युवक ने पैरा ग्लाइडर के सहारे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के आसपास हवा में उड़ान भरता नजर आया। युवक को जमीन से ऊपर उठकर आसमान में उड़ते देख आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ देर तक आसमान में पैरा ग्लाइडर दिखाई देता रहा और लोगों की निगाहें उसी पर टिकी रहीं।

नजारा देख ग्रामीणों में रोमांच बना रहा। लोगों ने मोबाइल फोन से युवक की उड़ान का वीडियो बना कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा में आ गया।

इसी के बाद पता चला कि गढ़िया सकरहनी गांव निवासी पुत्तनी ठाकुर का दामाद सेना में पैरा कमांडो है। वहीं ससुराल आया था, वहीं पैराग्लाइडर पर उड़ता हुआ दिखाई दिया। हालांकि इस संबंध में पुत्तनी ठाकुर ने कुछ भी कहनें से इन्कार किया।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से युवक के पैराग्लाइडर से उड़ने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- कन्नौज के लाख बहोसी पक्षी विहार में विदेशी परिंदों का आगमन शुरू, सबसे पहले चीन के 'कूट' ने दी दस्तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।