'योगी सरकार में गुंडा-माफिया बाहर नहीं घूम सकता', अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी के परिवार से मिलकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिवंगत अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी के परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव मदद ...और पढ़ें

मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद आवास पर पुष्प अर्पित कर जानकारी करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (दाएं से दूसरे), उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री व विधायक अर्चना पांडेय (बाएं से तीसरे) व अधिवक्ता के पिता गणेश शंकर चतुर्वेदी (दाएं)। जागरण
HighLights
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अधिवक्ता के स्वजन को सांत्वना दी।
दिवंगत अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मदद का वादा।
योगी सरकार में किसी गुंडे-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा: पंकज चौधरी।
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ(कानपुर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिवंगत अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी के घर पहुंचे। यहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
दीपावली की रात मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की इब्राहिमगंज निवासी कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार की रात आठ बजे अलीगढ़ सेभाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिवंगत अधिवक्ता अनुज के घर पहुंचे। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय से घटना की जानकारी की। इसके बाद उन्होंने पिता गणेश शंकर चतुर्वेदी को सांत्वना दी।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017 से पहले और अब में बहुत अंतर है। हत्या सहित आकस्मिक घटना होने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। किसी को भी बक्शा नहीं जाता है। योगी सरकार में कोई भी गुंडा माफिया बाहर नहीं घूम सकता है। उस पर सख्त कार्रवाई की जाती है। गुरसहायगंज में हुए दोहरे हत्याकांड पर भी उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पूर्वी बाईपास पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विपिन द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया।
घुमंतू गौरम समागम का आयोजन आज, रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष
15 नवंबर दिन रविवार को जिले में भव्य 'घुमंतू गौरव समागम' और जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शनिवार मंत्री असीम अरुण ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार ने पहली बार घुमंतू समाज के लोगों को चिन्हित करने, उन्हें भूमि उपलब्ध कराने तथा आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। आज का दिन इसलिए भी अत्यंत विशेष है क्योंकि 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) भी है।
कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान को नमन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसे उपस्थित जनसमूह और पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से देखेंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री,एसपी विनोद कुमार समेत सहित अन्य अधिकारी रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।