विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज लोकसभा सीट से मायावती ने काटा अकील अहमद का पत्ता, इस वजह से बसपा सुप्रीमो ने लिया एक्शन

Published: Mon, 01 Apr 2024 06:58 PM (IST)

बसपा ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से कानपुर देहात रहने वाले अकील अहमद पट्टा पर दांव लगाया था। अकील पहले सपा ...और पढ़ें

कन्नौज सीट से बसपा प्रत्याशी अकील अहमद को करारा झटका
कन्नौज सीट से बसपा प्रत्याशी अकील अहमद को करारा झटका

जागरण संवाददाता, कन्नौज। Kannauj Lok Sabha Seat: लोकसभा सीट कन्नौज से घोषित बसपा प्रत्याशी अकील अहमद उर्फ पट्टा का टिकट पार्टी सुप्रीमो मायावती ने काट दिया। पार्टी नेताओं की नाराजगी और अकील की सपा मुखिया अखिलेश यादव से नजदीकियों की चर्चा के बाद मायावती ने यह निर्णय लिया है। 

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर 11 मार्च 2024 को जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने कन्नौज लोकसभा सीट से रसूलाबाद निवासी अकील अहमद उर्फ पट्टा के चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। सोमवार को मायावती ने अकील अहमद का टिकट काट दिया।

अकील अहमद का टिकट फाइनल होने से पार्टी के कुछ नेता असहमत थे। सपा मुखिया के बेहद करीबी होने की भी चर्चाएं थीं। वहीं, नए प्रत्याशी के चयन को लेकर बसपा सुप्रीमो से लखनऊ में जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने मुलाकात की है।

जल्द नए प्रत्याशी की घोषणा करेगी बसपा

बसपा जिलाध्यक्ष बबलू गौतम ने बताया कि जल्द नए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। वहीं टिकट कटने से आहत अकील अहमद ने कहा कि पार्टी का फैसला सिर माथे है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कन्नौज सीट पर होगा त्र‍िकोणीय मुकाबला! बसपा ने सपा से आए इस नेता को बनाया प्रत्‍याशी