कन्नौज में ननिहाल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, बहन व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप
गुरसहायगंज में एक युवक आरूष सविता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला। स्वजनों और पड़ोसियों ने उसकी बहन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
गुरसहायगंज में युवक आरूष सविता का शव संदिग्ध हालात में मिला।
स्वजनों ने बहन भूमि और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने बहन और प्रेमी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
संवाद सूत्र, गुरसहायगंज। माता, पिता की मौत के बाद ननिहाल में बहन के साथ रह रहे मजदूर का संदिग्ध हालात में शव घर के कमरे में मिला। सूचना से सनसनी फैल गई। स्वजन व मोहल्ले के लोगों ने बहन और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। कस्बा के मोहल्ला विजय नगर (चकोर गली) निवासी 18 वर्षीय आरूष सविता पुत्र संजू सविता मूल रूप से फतेहगढ़ के जेल चौराहा का निवासी है।
जो अपने नाना शोभरन सविता के घर अपनी बहन भूमि के साथ रहता था और आटा चक्की में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुुरुवार सुबह करीब नौ बजे आरूष का शव संदिग्ध हालात में घर के कमरें में पड़ा मिला। दिवंगत की बहन भूमि ने डायल 112 पर पुलिस को खुद के साथ मारपीट होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच की और शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जबकि घटना की खबर पर दिवंगत के ताऊ मनोज कुमार सविता व ताई अनीता भी मौके पर पहुंच गई। स्वजन व मोहल्ले के लोगों ने मृतक की बहन भूमि व उसके प्रेमी कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सूरज पुत्र मुकेश पर हत्या का आरोप लगाया। जबकि मृतक की बहन भूमि ने अधिक शराब का सेवन कर लेने के कारण भाई की मौत हो जाने तहरीर पुलिस को दी है।
पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर बहन भूमि व उसके प्रेमी सूरज को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
पहले ही हो चुकी है माता-पिता की मौत
गुरसहायगंजः मृतक आरूष सविता के पिता संजू सविता की मौत करीब पांच वर्ष पहले हो चुकी है। स्वजन की माने तो उनकी हत्या कर शव फेंक दिया गया था। जबकि करीब चार वर्ष पहले मां रेनू सविता की भी मौत हो चुकी है। नाना शोभरन सविता मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। उनके कोई पुत्र न होने के कारण मृतक नाना और बहन भूमि के साथ ही रहता था।
लोगों ने बहन व उसके प्रेमी से की मारपीट
घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। खबर लगते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच मृतक के स्वजन भी पहुंच गए। लोगों ने बहन भूमि व उसके प्रेमी सूरज पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। जिसकी सूचना भूमि ने डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस को युवक की संदिग्ध मौत हो जाने की जानकारी हुई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।