कन्नौज में परंपरागत काम को मिलेगी आधुनिक रफ्तार, धोबी ट्रेड के 25 लाभार्थियों को मिलेगी वाशिंग मशीन
कन्नौज में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत धोबी ट्रेड के 25 लाभार्थियों को आधुनिक उपकरण मिलेंगे, जिससे उनका काम ...और पढ़ें
-1794561878253_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
धोबी ट्रेड के 25 लाभार्थियों का चयन किया गया।
आधुनिक उपकरण जैसे वाशिंग मशीन, स्टीम आयरन मिलेंगे।
लाभार्थियों को उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत धोबी ट्रेड के चयनित लाभार्थियों को कारोबार बढ़ाने के लिए आधुनिक उपकरण मिलेंगे। योजना का उद्देश्य परंपरागत काम करने वाले कारीगरों को नई तकनीक से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाना है। जिले में धोबी ट्रेड के 25 लोगों का चयन किया गया है। प्रत्येक किट में वाशिंग मशीन, टैंक स्टीम आयरन, आयरन बोर्ड और स्प्रे गन जैसे आधुनिक उपकरण शामिल हैं।
इन उपकरणों की मदद से लाभार्थी कम समय में ज्यादा काम कर सकेंगे और ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सकेंगे। पहले जहां हाथ से कपड़े धोने और कोयले वाली प्रेस से काम होता था, वहीं अब मशीनों से काम आसान और साफ-सुथरा होगा।विभाग के अनुसार चयनित लाभार्थियों की सूची प्रशिक्षण के लिए संबंधित संस्था को भेज दी गई है। इसके बाद संस्था द्वारा लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद प्रशिक्षण होगा।
प्रशिक्षण में उन्हें मशीनों के सही उपयोग, रखरखाव और ग्राहकों से व्यवहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद किट वितरित की जाएगी। हालांकि यह किट निदेशालय से आएगी। विभाग का मानना है कि इन आधुनिक उपकरणों से लाभार्थियों को पारंपरिक काम बेहतर तरीके से करने, समय बचाने और स्वरोजगार व आजीविका मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इससे न सिर्फ उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि वे अपने काम को बड़े स्तर पर भी ले जा सकेंगे। योजना से जुड़े लोगों में काफी उत्साह है। लाभार्थियों का कहना है कि मशीनें मिलने से उनका काम आसान होगा और ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी। सहायक आयुक्त उद्योग नेहा सिंह ने बताया कि धोबी ट्रेड में 25 का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि मोची ट्रेड में भी लोग आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कारीगर उद्योग विभाग के कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।