विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज अधिवक्ता हत्याकांड: हत्यारोपित कांग्रेस महासचिव के घर चला बुलडोजर

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:24 PM (IST)

कन्नौज में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड के पांच दिन बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। आरोपी कांग्रेस महासचिव अमोल दीक्षित ...और पढ़ें

हत्यारोपी कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित के मकान पर चलता बुलडोजर। जागरण

हत्यारोपी कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित के मकान पर चलता बुलडोजर। जागरण

HighLights

  1. अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड के आरोपी का घर गिराया

  2. कांग्रेस महासचिव अमोल दीक्षित के अवैध निर्माण पर कार्रवाई

  3. तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मकान ध्वस्त किया

जागरण संवाददाता, कन्नौज। अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड के पांचवें दिन प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार सुबह तहसीलदार अभिनव कुमार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने नगर पालिका का बुलडोजर आरोपित कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित के घर पर चलाते हुए मकान को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से पहले नगर पालिका द्वारा आरोपित के मकान पर नोटिस चस्पा करते हुए आगे बढ़ा कर मकान का निर्माण कराने की स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।


बताते चले कि मुख्य आरोपित अमोल और उसकी मां मुन्नीदेवी को पुलिस ने 11 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि पिता अवध बिहारी दीक्षित अभी भी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। उधर गुरुवार को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने दिवंगत अधिवक्ता के स्वजन से मुलाकात करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

10KNJ_24_10112026_306.JPG

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित कांग्रेसी नेता अमोल दीक्षित। जागरण 

दीपावली के दिन कांग्रेस महासचिव ने की थी अधिवक्ता की हत्या

दीपावली की रात अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चार गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई अंकित चतुर्वेदी की तहरीर पर अमोल दीक्षित, उनके पिता अवध बिहारी दीक्षित व मां मुन्नी देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने हत्यारोपित अमोल दीक्षित, उनकी मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा था। पुलिस की छह टीमें अवध बिहारी दीक्षित की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

कई जिलों में छापेमारी

जनपद के अलावा पुलिस मैनपुरी, फर्रूखाबाद, सीतापुर, हरदोई व कानपुर में छापेमारी की है। सूत्रों की मानें तो हत्यारोपित के मोबाइल का प्रयोग न करने के कारण सर्विलांस से मदद नहीं मिल पा रही है। पुलिस सूचना तंत्र के आधार पर ही कार्य कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि फरार चल रहे हत्यारोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। छह टीमें गिरफ्तारी के लिए लगी हैं।

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं

वहीं दिवंगत अधिवक्ता अनुज के भाई अंकित का कहना है कि पुलिस अक्सर अपराधियों को मुठभेड़ कर गिरफ्तार करती है। सरेआम भाजपा नेता और अधिवक्ता अनुज की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी से पुलिस ने सख्ती से नहीं निपटा है। इससे वह लोग पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।


सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाल रही पुलिस

हत्याकांड के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर लगे कैमरे से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में कर लिया है। पुलिस वारदात के आगे व पीछे की फुटेज को भी बारीकी से खंगाल रही है। इंटरनेट मीडिया पर भी अमोल के पिस्टल से गोली मारने की वारदात प्रचलित हो रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।