कन्नौज में घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, 30 एंटी स्नेक वेनम डोज लगाने के बाद भी नहीं बची जान
कन्नौज में घर में सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। राजकीय मेडिकल ...और पढ़ें
-1794847741006_m.webp)
काजल गुप्ता, फाइल फोटो
HighLights
कन्नौज में घर में सो रही महिला को सांप ने काटा।
मेडिकल कॉलेज में 30 एंटी-स्नेक वेनम डोज दिए गए।
इलाज के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।
संवाद सहयोगी, कन्नौज। घर पर सोते समय महिला को सर्प ने काट लिया था। शोर मचाने पर स्वजन ने पहले घरेलू उपचार किया और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने जान बचाने को 30 एंटी स्नेक वेनम की डोज लगाई, लेकिन फिर भी जान नहीं बच सकी। मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के सीहपुर गांव निवासी 25 वर्षीय काजल गुप्ता पत्नी रजनीश गुप्ता अपने घर पर सो रहीं थीं। तभी कमरे में सर्प ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। काजल ने शोर मचाया तो स्वजन ने बचाव का प्रयास किया। कुछ देर तक घरेलू उपचार किया।
हालत में सुधार न होने पर स्वजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने 30 एंटी स्नेक वेनम के डोज लगाए गए। हालत में सुधार नहीं हुआ और कुछ देर बाद उनकी सांसे थम गई।
मौत की पुष्टि होने पर स्वजन शव लेकर घर चले गए। रजनीश ने पुलिस को सूचना दी। इससे शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल ने बताया कि स्वजन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।