कन्नौज में लोकलाज के आगे हारी ममता, नाना-नानी ने भी नवजात से फेरा मुंह
कन्नौज में लोकलाज के डर से दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने अपने नवजात शिशु को अपनाने से इनकार कर दिया। नाना-नानी द्वारा भी बच्चे को छोड़ने के बाद, नवजात को राजकीय दत्तक ग्रहण एजेंसी को सौंप दिया गया है।
-1795152168331_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने नवजात शिशु को अपनाने से मना किया।
लोकलाज के डर से नाना-नानी ने भी बच्चे को छोड़ा।
नवजात शिशु अब राजकीय दत्तक ग्रहण एजेंसी की देखरेख में।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। लोकलाज के डर से एक बार फिर ममता हार गई। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने नवजात बच्चे की परवरिश करने से मना कर दिया। इसके बाद नाना-नानी ने भी बच्चे मुंह फेर लिया। अब राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण में बच्चे का पालन शुरू हुआ है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने 10 मई 2026 को अहिकरापुर गांव निवासी गणेश वर्मा के खिलाफ 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी। 13 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर दुश्कर्म पीड़िता किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने बच्चे को जन्म दिया था। लोकलाज के कारण पीड़िता मां ने बच्चे का पालन करने से मना कर दिया।
इससे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम जिला अस्पताल में नवजात की देखभाल कर रही थी। गुरुवार को बच्चे के नाना-नानी ने मुंह फेर लिया। अस्पताल से बेटी की छुट्टी कराकर उसे घर ले गए। जबकि नवजात को जिला अस्पताल में ही छोड़ गए।
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण को नवजात सौंप दिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी तौसिब ने बताया कि ऑनलाइन गोद प्रक्रिया के तहत ही अब बच्चे को गोद लेने आवेदक दंपती को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कन्नौज में घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, 30 एंटी स्नेक वेनम डोज लगाने के बाद भी नहीं बची जान