विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विशेष प्रशिक्षण लेने इजरायल जाएंगे कन्नौज के जिला उद्यान अधिकारी, स्थानीय किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीकों का लाभ

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:51 AM (IST)

कन्नौज के जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार को इंडो-इजरायल एक्शन प्लान के तहत इजरायल में विशेष प्रशिक्षण के लिए चुना ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. कन्नौज के उद्यान अधिकारी आशीष कटियार इजरायल जाएंगे प्रशिक्षण हेतु।

  2. इजरायल में सघन सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीकें सीखेंगे।

  3. प्रशिक्षण से स्थानीय किसानों को मिलेगा उन्नत खेती का लाभ।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। इंडो-इजरायल एक्शन प्लान 2024-25 के तहत कन्नौज के उमर्दा स्थित सेंटर आफ एक्सीलेंस फार वेजिटेबल के प्रभारी व जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार को इजरायल में आयोजित होने वाले विशेष अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है। भारत सरकार द्वारा चयनित अधिकारी माशव और इजरायली दूतावास के संयुक्त तत्वावधान में 13 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक यह प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

उमर्दा स्थित सेंटर आफ एक्सीलेंस में आधुनिक तकनीकों और हाई-टेक नर्सरी के माध्यम से उन्नत किस्मों के सब्जियों के पौधे तैयार कर किसानों को बांटे जाते हैं। कन्नौज और आसपास के सीमावर्ती जिलों के हजारों किसान इस केंद्र से पौधे प्राप्त कर आधुनिक खेती कर रहे हैं और बंपर पैदावार हासिल कर रहे हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शुष्क और अर्ध-शुष्क परिस्थितियों में कम पानी और सीमित संसाधनों के साथ ''सघन सब्जी उत्पादन'' की अत्याधुनिक इजरायली तकनीकों को सीखना है। प्रशिक्षण पूरा कर लौटने के बाद जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार वहां सीखी गई ड्रिप इरिगेशन, वर्टिकल फार्मिंग, प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन और इजरायली तकनीकों को स्थानीय स्तर पर लागू करेंगे।

इससे उमर्दा केंद्र में सब्जी पौध उत्पादन की गुणवत्ता और क्षमता में भारी सुधार होगा। साथ ही, क्षेत्रीय किसानों को भी इन आधुनिक इजरायली तकनीकों का सीधा प्रशिक्षण देकर उनकी आय बढ़ाने और उत्पादन लागत घटाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- कन्नौज के लाखों किसानों को मिली पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त, खातों में पहुंचे 46 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।