उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ी वारदात, घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या; खून से लथपथ मिले शव
कन्नौज के गुरसहायगंज में एक बंद पीएचसी भवन में दंपती सुधा कठेरिया और संजीव कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या।
HighLights
गुरसहायगंज में दंपती सुधा और संजीव की हत्या।
बंद पीएचसी भवन में हुई वारदात, बेटी घायल मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की छानबीन जारी।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। गुरसहायगंज में बुधवार देर रात एक दंपती की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज का जर्जर भवन बंद पड़ा था, जिसमें अस्पताल की पूर्व दाई का परिवार निवास कर रहा था। बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने 26 वर्षीय सुधा कठेरिया और उनके पति संजीव कुमार उर्फ 'नन्हे लल्ला' की बेरहमी से हत्या कर दी।