शादी अनुदान योजना: कन्नौज में 167 बेटियों के खातों में भेजे जाएंगे 33.40 लाख रुपये, डीएम ने दी मंजूरी
कन्नौज में शादी अनुदान योजना के तहत 167 गरीब ओबीसी बेटियों को 33.40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी ...और पढ़ें
-1793438502746_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
167 गरीब ओबीसी बेटियों को मिलेगी सहायता।
कुल 33.40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत।
डीएम ने योजना को दी अंतिम मंजूरी।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित शादी अनुदान योजना के तहत जिले के गरीब अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए वित्तीय सहायता मंजूर की गई है। योजना के अंतर्गत कुल 167 पात्र कन्याओं के खाते में जल्द ही 33.40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से आधिकारिक अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है।
इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों को बेटी की शादी के लिए प्रति कन्या 20 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की जाती है। विभाग द्वारा एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों की शादी के लिए यह अनुदान अनुमन्य किया गया है, जिससे गरीब परिवारों पर विवाह के समय पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम किया जा सके।
योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को दिया जा रहा है जिनकी वार्षिक आय शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एक लाख रुपये से अधिक नहीं है। पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों का चयन ''प्रथम आवत-प्रथम पावत'' (पहले आओ-पहले पाओ) के सिद्धांत पर किया गया है।