विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज में बीटीसी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, मौत

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 26 Dec 2017 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 02:05 PM (IST)

कन्नौज के छिबरामऊ की चौकी कसावा के ग्राम दलसिंहपुर बल्देव नगला की संध्या (20) पुत्री बटेश्वर बीटीसी की छात्रा थी। ...और पढ़ें

कन्नौज में बीटीसी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, मौत
कन्नौज में बीटीसी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, मौत

कन्नौज (जेएनएन)। इत्रनगरी कन्नौज में आज बीटीसी छात्रा के साथ अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म की आशंका है। तड़के खेत में कराहती मिली छात्रा को निजी चिकित्सक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छात्रा की मौत हो गई। उसके घर पर कोहराम मचा है। 

कन्नौज के छिबरामऊ की चौकी कसावा के ग्राम दलसिंहपुर बल्देव नगला की संध्या (20) पुत्री बटेश्वर बीटीसी की छात्रा थी। कल शाम वह गांव के शिव मंदिर पर पूजा करने गई थी। उसी समय वहां मौजूद कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सरसों के खेत में बंधक बना लिया। उसके देर रात तक वापस न आने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की।

इसी बीच जब युवक खेत के पास से निकले तो किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। सभी खेत के अंदर गये तो युवती बंधक मिली। उसके हाथ पैर बंधे व मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। परिवार के लोग उसको निजी चिकित्सक के पास ले गए।

इसके बाद आज सुबह नगला दिलू के पास एक अस्पताल लेकर आए।

यह भी पढ़ें: मेरठ में डॉक्टर्स के फंक्शन में एंबुलेंस में लाई गई शराब, जमकर थिरकीं रशियन डांसर

वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों को खेत में एक पर्चा भी पड़ा मिला, जिस पर किसी मधु के नाम का जिक्र किया गया है। परिवार के लोगों ने दुष्कर्म व विरोध पर मारपीट की आशंका जताई है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में आज से शुरू होगी पोलियो वायरस की तलाश

एसपी हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर पड़ताल कर रही है। परिवार के लोगों की तहरीर की आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। पुलिस किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी। 

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।