Move to Jagran APP

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा BSF जवान, पिता ने पकड़कर करा दी शादी; फिर हुआ कुछ ऐसा थाने पहुंच गया मामला

छुट्टी पर आने के बाद बीएसएफ जवान प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। स्वजन ने घर में प्रेमिका के साथ जवान को देखकर पड़ोसियों को बुला लिया। इसके बाद जवान को पकड़ कर जबरिया शादी करा दी। शादी के बाद जवान ने अपने साथ दुल्हन को ले जाने से इनकार किया। इससे मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच अब पंचायत कर निष्कर्ष निकालने की बात कही है।

By Sudhanshu Pandey Edited By: Abhishek Pandey Mon, 10 Jun 2024 10:41 AM (IST)
प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा BSF जवान, पिता ने पकड़कर करा दी शादी; फिर हुआ कुछ ऐसा थाने पहुंच गया मामला
बेटी को बीएसएफ जवान संग घर पर पकड़ा, दोनों की रचाई शादी

संवाद सूत्र, तालग्राम। छुट्टी पर आने के बाद बीएसएफ जवान प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। स्वजन ने घर में प्रेमिका के साथ जवान को देखकर पड़ोसियों को बुला लिया। इसके बाद जवान को पकड़ कर जबरिया शादी करा दी। शादी के बाद जवान ने अपने साथ दुल्हन को ले जाने से इनकार किया। इससे मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच अब पंचायत कर निष्कर्ष निकालने की बात कही है।

जिला फर्रुखाबाद निवासी युवक बीएसएफ में जवान है। पांच जून को वह छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। इसके बाद शुक्रवार को वह तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली प्रेमिका से मिलने बाइक से उसके घर पहुंच गया। इस दौरान प्रेमिका के घर में कोई मौजूद नहीं था। खेत से लौटे पिता ने घर में फौजी के साथ बेटी को देखा। इससे उसका पारा चढ़ गया। पड़ोसियों की मदद से उसने जवान को घर में बैठा लिया। इकसे बाद रात को दोनों की शादी करा दी।

शनिवार सुबह को फौजी ने दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इससे रविवार को मामला थाने पहुंचा। युवती ने बताया कि करीब छह साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा। शादी होने से वह खुश है।

वहां फौजी ने आरोप लगाते हुए बताया कि लड़की पक्षने उसे धोखे से घर बुला लिया। इसके बाद जबरिया शादी करवा दी। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। आपस में समझौता करने की बात कह रहे हैं। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सिपाही से बोला खनन माफिया... 'हट जा सामने से नहीं तो कुचल दूंगा', ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत