Move to Jagran APP

छिबरामऊ व सौरिख में भाजपा, तालग्राम व प्रेमपुर में सपा का कब्जा

संवाद सहयोगी छिबरामऊ सहकारी समिति पर सदस्यों के चुनाव के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुना

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 07:39 PM (IST)
छिबरामऊ व सौरिख में भाजपा, तालग्राम व प्रेमपुर में सपा का कब्जा

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: सहकारी समिति पर सदस्यों के चुनाव के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें छिबरामऊ व सौरिख में भाजपा ने जीत दर्ज कराई। वहीं प्रेमपुर व तालग्राम में सपा का कब्जा बरकरार रहा।

loksabha election banner

सहकारी समिति पूर्वी पर संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। निर्वाचन अधिकारी राहुल पालीवाल व सहायक निर्वाचन अधिकारी आशीष शुक्ला की देखरेख में नामांकन पत्र जमा किए गए। मतदान करने के लिए सदस्य राजेंद्र सिंह, राजवीर, सपना, ध्रुव सिंह, विनीता, विजेंद्र सिंह व सर्वेश कुमार पहुंचे थे। वही दो मनोनीत सदस्य सुरभि व सुरेंद्र सिंह भी थे। अध्यक्ष पद के लिए सपना व विनीता ने नामांकन किया था। सपना को पांच व विनीता को तीन वोट मिले। एक मत निरस्त हुआ। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजवीर व सर्वेश ने नामांकन किया था। राजवीर को पांच सर्वेश को चार वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी ने सपना को अध्यक्ष व राजवीर को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष बनी सपना के पिता सुरेंद्र सिंह सेंगर इससे पहले समिति के एमडी रहे। वह अध्यक्ष भी चुने जा चुके हैं।

..

सौरिख में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

संवाद सूत्र सौरिख: सहकारी संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तैयारियां की गई। 10 बजे से प्रक्रिया शुरू हुई। 12 सदस्यों में से अध्यक्ष पद के लिए संजय नगर निवासी आकाश दुबे एवं उपाध्यक्ष पद के लिए खड़िनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी अवनीश दुबे निर्धारित समय तक इंतजार करते रहे। कोई भी अन्य सदस्य नामांकन पत्र लेने नहीं आया। समय पूरा होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद आकाश दुबे को अध्यक्ष व सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर एएसपी डा. अरविद कुमार के नेतृत्व में सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा व थानाध्यक्ष इंदरगढ़ राजकुमार सिंह पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

..

तालग्राम में भी निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित

संवाद सूत्र, तालग्राम: सहकारी समिति पर सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया की गई थी। इसमें सभी सदस्य समाजवादी पार्टी के चुने गए। इसके बाद मंगलवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद पर सुधांशु भदौरिया एवं उपाध्यक्ष पद पर इरफान अली ने नामांकन किया। किसी अन्य ने कोई पर्चा नहीं डाला। ऐसे में दोनों निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव ने फूल मालाओं से स्वागत किया। दिलचस्प बात है कि समय प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी सहकारिता विभाग की समितियों पर सपा का कब्जा रहा।

..

प्रेमपुर में सपा का कब्जा बरकरार, पति के बाद पत्नी ने पाई सीट

संवाद सूत्र, प्रेमपुर: सहकारी समिति में सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया की गई थी। इसमें सभी 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसमें मुकेश कुमार, रामाश्रय, राकेश सिंह, लेजम सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, गीतांजलि, बीना देवी, अंकित सिंह, सुरेंद्र सिंह व प्रांकी शामिल हैं। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए बीना यादव एवं उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश सिंह ने नामांकन किया। किसी अन्य ने कोई पर्चा नहीं डाला। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी ने समय पूरा होने के बाद बीना यादव को अध्यक्ष व राकेश सिंह को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। बीना यादव के पति संजय यादव इससे पहले संघ के अध्यक्ष रहे थे। दोनों ही बार सपा का कब्जा बरकरार रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.