विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज में हुए सड़क हादसे में कौशांबी में पढ़ने वाले चार बच्चों की मौत, कई छात्र हुए घायल

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:01 AM (GMT+05:30)

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के चार बच्चों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी।

  2. हादसे में कौशांबी के चार स्कूली बच्चों की दुखद मौत हुई।

  3. लगभग बीस छात्र और स्टाफ सदस्य गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। कन्‍नौज में आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर स्‍कूल की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्‍कर मार दी। बस का पिछला हिस्‍सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। मंगलवार भोर में हुए इस हादसे में बस सवार चार बच्‍चों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 घायल हो गए।

टक्‍कर के बाद बच्‍चे बस के अंदर फंस गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। यह सभी बच्चे कौशांबी से कन्नौज पिकनिक पा जा रहे थे। दुर्घटना ठठिया क्षेत्र में माइलस्‍टोन 210 के पास हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया।

घायल बच्‍चों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। बस कौशांबी जिले के सिराथू क्षेत्र के अफजलपुरवारी स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्‍कूल की थी। बस में 50 बच्‍चे और छह शिक्षक सवार बताए जा रहे हैं। माइलस्‍टोन 210 के पास स्‍कूल बस ड्राइवर ने टायलेट के लिए वाहन किनारे रोका था।

इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने खड़ी बस में जोरदार टक्‍कर मार दिया। मृतकों में 14 वर्षीय आर्यन चौरसिया पुत्र प्रेम कुमार चौरसिया, 16 वर्षीय रजिउल्ला पुत्र शमी उल्ला 24 निवासी अफजलपुरवारी मोहब्बतपुर पइंसा, 17 साल का ही जैदमिर्जा पुत्र रियाज अहमद निवासी निदौरा फतेहपुर और 17 वर्षीय अरमान पुत्र रियाज अहमद निवासी गौरे खकरेड़ फतेहपुर शामिल हैं।

घायल छात्रों में
अस्मित चौरसिया पुत्र प्रेम कुमार चौरसिया निवासी अफजलपुरवारी कौशांबी
अदुर रहमान पुत्र वहीद अली निवासी गहोरा कौशांबी
उमेशारा पुत्र नवी अहमद निवासी अफजलपुर वारी कौशांबी
अहमद रजा पुत्र सगीर अहमद निवासी नेमदौरा कौशांबी
अभिषेक कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी अनेठा कौशांबी
मुजस्सिम शेख पुत्र फहीम अहमद निवासी अफजलपुर वारी कौशांबी
अरब्ध गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासी नंदौरा कौशांबी
सलमान सिद्दिकी पुत्र आफाक निवासी कौशांबी

घायल स्टाफ
सलमान निवासी अफजलपुर कौशांबी
हिमांशु निवासी अफजलपुर कौशांबी
कामरान निवासी अफजलपुर कौशांबी
भूपेंद्र निवासी अफजलपुर कौशांबी
आकाश निवासी अफजलपुर कौशांबी

घायल चालक
मो. जाहिद निवासी कौशांबी

यह भी पढ़ें- कौशांबी में बड़ी घटना: 14 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, तालाब किनारे झाड़ी मे मिली लाश; गर्दन-सिर पर चोट के निशान मिले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।