कन्नौज में SIR के बाद 2 लाख लोग वोटर लिस्ट से गायब! पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूची का होगा मिलान
चुनाव आयोग के निर्देश पर कन्नौज में पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों का मिलान किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य ...और पढ़ें
-1794396653379_m.webp)
HighLights
पंचायत और विधानसभा मतदाता सूची का होगा मिलान।
छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने का विशेष अभियान।
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सूची का सत्यापन।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। चुनाव आयोग के निर्देश पर अब जिले में पंचायत मतदाता सूची और विधानसभा मतदाता सूची का मिलान किया जाएगा। मिलान के दौरान जिन मतदाताओं के नाम पंचायत सूची में होंगे, लेकिन विधानसभा सूची में नहीं होंगे, उनके फार्म-6 भरवाकर नाम जोड़े जाएंगे। आदेश आते ही निर्वाचन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विशेष अभियान के दौरान छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे।
बता दें कि 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू हुआ था। तब जिले में 12,89,220 मतदाता थे। पुनरीक्षण के दौरान 2,21,888 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए थे। इतनी बड़ी संख्या में नाम हटने का मुख्य कारण डुप्लीकेट एंट्री, शिफ्टेड मतदाता या मृतकों के नाम हटना माना जा रहा था।
छह जनवरी 2026 को जब अंतिम सूची आई थी, तब मतदाताओं की संख्या घटकर 10,11,125 रह गई थी। इसके बाद लगातार सुधार होता रहा और लगभग 56 हजार नए नाम जुड़ने के बाद संख्या बढ़कर 10,67,332 पहुंच गई थी। अब वर्तमान समय में जिले में करीब 10 लाख 78 हजार मतदाता हैं।
इसके बाद भी आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं। इसी को देखते हुए आयोग ने दोनों सूचियों के मिलान के निर्देश दिए हैं। विभाग का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में छूटे हुए मतदाताओं के नाम सामने आएंगे।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि आयोग ने सूची मिलान करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुसार बीएलओ घर-घर जाकर जांच करेंगे और पंचायत सूची में दर्ज मतदाताओं का विधानसभा सूची से मिलान किया जाएगा। नाम न मिलने पर फार्म-6 भरवाया जाएगा।
एसआइआर के दौरान की स्थिति
- विधान सभा : एसआइआर से पूर्व मतदाता : बाद के मतदाता : घटे मतदाता
- 196-छिबरामऊ-- 4,80,359-------------3,81,397--------98,962
- 197-तिर्वा------3,81,782--------------3,23,589---------58,193
- 198-सदर-----4,27,079---------------3,62,346---------64733
- कुल----------- 12,89,220-------------10,67,332--------2,21,888
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।