विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यू-ट्यूबर ने रील बनाने के लिए बुजुर्ग के मुंह पर डाला स्‍प्रे, Video देख भड़के लोग; पुल‍िस ने स‍िखाया सबक

Published: Mon, 23 Sep 2024 11:00 AM (IST)

झांसी के सीपरी बाजार के ओवरब्रिज के पास का एक वीडियो वायरल हुआ ज‍िसमें एक बाइक पर 3 युवक सवार ...और पढ़ें

साइकिल सवार वृद्ध के चेहरे पर डाला फॉग स्प्रे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
साइकिल सवार वृद्ध के चेहरे पर डाला फॉग स्प्रे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. वृद्ध के चेहरे पर फॉग स्प्रे करने का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर हुआ वायरल
  2. पुलिस ने आरोपी यू-ट्यूबर को क‍िया गिरफ्तार
  3. वीडियो बनाने वाला युवक फरार

जागरण टीम, झांसी। एक यू-ट्यूबर ने रील बनाने के चक्कर में ऐसी घिनौनी हरकत की, जिसने भी उसको देखा गुस्से में लाल हो गया। एक साइकिल सवार वृद्ध के चेहरे पर फॉग स्प्रे कर दिया। इससे वृद्ध को दिखना बंद हो गया। उसी समय बगल से बस गुजर रही थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी, लेकिन ऐन वक्त पर बुजुर्ग ने साइकिल रोक ली। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी यू-ट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया। उसके नाबालिग साथी को हिदायत देकर छोड़ दिया, जबकि वीडियो बनाने वाला युवक फरार हो गया।

सीपरी बाजार के ओवरब्रिज के पास का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बाइक पर 3 युवक सवार हैं। एक युवक बाइक चला रहा है, दूसरा वीडियो बना रहा है और पीछे बैठा एक युवक हाथ में फॉग स्प्रे लिए हुए है। पुल के नीचे से साइकिल सवार एक बुजुर्ग के निकलते ही पीछे बैठे यू-ट्यूबर युवक ने उसके चेहरे पर स्प्रे कर दिया। इससे साइकिल सवार बुजुर्ग को दिखना बंद हो गया।

जोखि‍ल में डाली बुजुर्ग की जान 

इसी दौरान यहां से एक बस गुजर रही थी, जिसको देखकर बुजुर्ग ने साइकिल रोक ली। अन्यथा उसकी जान पर बन सकती थी। ऐसी घिनौनी हरकत करने के बाद यू-ट्यूबर हंसता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो से यू-ट्यूबर की पहचान करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यू-ट्यूबर ने की घि‍नौनी हरकत, ग‍िरफ्तार

थाना नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि युवकों ने रील बनाने के लिए यह हरकत की। स्प्रे करने वाला थाना सीपरी बाजार के खोड़न निवासी विनय यादव उर्फ वीनू यादव है, जो यू-ट्यूबर हैं। उसको गिरफ्तार कर लिया है। एक साथी नाबालिग था, जिसको हिदायत देकर छोड़ दिया। वीडियो बनाने वाला आरोपी फरार है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित बुजर्ग की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उनकी तरफ से अभी तक कोई तहरीर आयी है।

यह भी पढ़ें: Barmer: युवक को जबरदस्ती पिलाई पेशाब, कपड़े उतरवाकर पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस