विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Barmer: युवक को जबरदस्ती पिलाई पेशाब, कपड़े उतरवाकर पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Published: Sat, 21 Sep 2024 10:48 PM (IST)

Barmer News राजस्थान के बाड़मेर में एक युवक को जबरन पेशाब पिलाई गई और उसे अर्धनग्न कर पीटा गया। मामला ...और पढ़ें

घटना 16 सितंबर की बताई जा रही है। (File Image)
घटना 16 सितंबर की बताई जा रही है। (File Image)

HighLights

  1. वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार।
  2. आरोपियों ने कहा- चोरी करने और महिलाओं को परेशान करने आया था युवक।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर में एक युवक को जबरन पेशाब पिलाने और अर्धनग्न कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम का तीन अलग-अलग वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ तो पुलिस हरकत में आई।

शनिवार को पीड़ित युवक ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराम ने बताया कि घटना 16 सितंबर रात बामनोर मीठा बेरा गांव की है।

खेत में अर्धनग्न हालत में पीटा

एक वीडियो में पीड़ित युवक की घर में पिटाई होती नजर आ रही है। दूसरे वीडियो में युवक खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा और उसे दो लोग डंडों से पीटते दिख रहे हैं। तीसरे वीडियो में पीड़ित को पेशाब की बोतल देकर जबरन पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। युवक उसे पी भी रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि वह चोरी करने व घर की महिला सदस्य को परेशान करने के मकसद से पहुंचा था। पुलिस जांच कर रही है कि युवक देर रात आरोपियों के घर में क्यों घुसा।