विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी में पुलिसकर्मी ने थार से रिटायर्ड सहायक कुलसचिव को रौंदा, मौके पर ही मौत

Published: Sun, 26 Apr 2026 04:00 AM (IST)

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में तेज रफ्तार थार की टक्कर से सेवानिवृत्त सहायक कुलसचिव मनीराम वर्मा की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार काले रंग की थार की टक्कर से विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त सहायक कुलसचिव 70 वर्षीय मनीराम वर्मा की मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद वाहन चला रहा सिपाही रजत मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपित सिपाही को हिरासत में लेकर निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।मनीराम वर्मा विश्वविद्यालय परिसर स्थित आवास से स्कूटी से बाजार जा रहे थे।

इसी दौरान परीक्षा भवन की ओर से तेज गति में आ रही थार वाहन ने मोड़ पर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह स्कूटी समेत वाहन के नीचे फंस गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय पास में होमगार्ड भर्ती परीक्षा चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद वाहन चला रहा सिपाही गाड़ी से बैग निकालकर फरार हो गया।

घटना के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को उठा ले जाने की कोशिश की तो विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इसको लेकर कुछ देर तनाव की स्थिति भी रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- झांसी: शराब के नशे में पिता ने 3 साल के बेटे का गला रेता, फिर खुद भी फंदे पर झूला