विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी: शराब के नशे में पिता ने 3 साल के बेटे का गला रेता, फिर खुद भी फंदे पर झूला

Published: Sat, 25 Apr 2026 09:37 AM (IST)

झाँसी के ढिमरपुरा गांव में एक शराबी पिता ने अपने 3 वर्षीय बेटे का गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, झाँसी। शराब के नशे में आए दिन होने वाली कलह के चलते एक ग्रामीण ने अपने 3 वर्षीय बेटे का गला रेत कर हत्या कर दी। उसके बाद घबराहट में उसी कमरे में खुद ने भी फांसी लगा ली। इससे दोनों की मौत हो गई।

रात में जब पत्नी जागी तो उसने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो पिता और पुत्र की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मासूम बेटे का गला रेत कर पिता फांसी के फंदे पर झूला

रक्षा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ढिमरपुरा में रहने वाले प्रेम सिंह (40) पुत्र काशीराम शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में आए दिन उसका अपनी पत्नी व परिवार वालों से झगड़ा होता था। घर की खेती−किसानी करके वह अपने परिवार का भरण−पोषण करता था, लेकिन शराब की लत ने घर को बर्बाद कर दिया था। उसके तीन बच्चे थे। बड़ी बेटी 5 साल की तुलसा, 4 साल की विनीता और 3 साल का लड़का भारत था।

पत्नी ने दी जानकारी

पत्नी आशा के अनुसार शुक्रवार की रात प्रेमसिंह घर पर शराब के नशे में आया और झगड़ा करने लगा। उस समय तीनों बच्चे अपनी मां के पास एक कमरे में सो रहे थे। शोर सुनकर बच्चों की भी आंख खुल गई। प्रेम सिंह ने अपने 3 साल के लड़के भरत को पत्नी के पास से उठाया और दूसरे कमरे में लेकर चला गया। पत्नी ने सोचा कि दूसरे कमरे में जाकर पिता पुत्र सो गए होंगे। रात लगभग 2 बजे उसकी आंख खुली तो उसने जाकर दूसरे कमरे में दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला।

खिड़की से देखा तो उड़ गए होश

काफी देर प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा। खिड़की से झांकने पर अंदर कमरे में प्रेम सिंह फांसी के फंदे पर लटका था। वहीं पास में एक दरी पर उसका 3 वर्ष का बेटा भरत लहूलुहान पड़ा हुआ था। यह देखकर आशा की चीज निकल गई उसने परिवार वालों को जगाया। आज पड़ोस के लोगों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर किसी प्रकार दरवाजा खोला। तब तक पिता ओर पुत्र की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी

घटना की सूचना डायल112 व रक्सा थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर रामवीर सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला बेटे की हत्या के बाद पिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का है। दोनों शवो का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

दरी पर पड़ा था भरत का खून

दरी पर भरत लहूलुहान अवस्था मे पड़ा था। उसके गले से निकला खून दरी पर जम चुका था। पास ही एक चाकू भी पड़ा था। सम्भवतः इसी चाकू से प्रेम सिंह ने अपने मासूम बेटे का गला रहता था। मौके पर पहुंची रक्सा पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तमाम साक्ष्य जुटाये है। जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: युवती के बयान में हेराफेरी करने वाला SI संजीव कुमार निलंबित, एसीजेएम ने पकड़ी थी गड़बड़ी

यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 6 केंद्रों पर 12960 अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान, पीलीभीत में कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री