शाहजहांपुर: युवती के बयान में हेराफेरी करने वाला SI संजीव कुमार निलंबित, एसीजेएम ने पकड़ी थी गड़बड़ी
शाहजहांपुर में जलालाबाद थाने के एसआई संजीव कुमार को युवती के बयान में हेराफेरी करने के आरोप में निलंबित कर ...और पढ़ें

HighLights
युवती के बयान में हेराफेरी पर एसआई निलंबित।
एसीजेएम द्वितीय ने पकड़ी थी अभिलेखों में गड़बड़ी।
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने का मामला।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। युवक के साथ अपनी मर्जी से गई युवती के बयान में हेराफेरी करने वाले जलालाबाद थान में तैनात विवेचक एसआई संजीव कुमार को एसपी सौरभ दीक्षित ने निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई एसीजेएम द्वितीय मनीष कुमार के आदेश पर हुई, जिन्होंने पुलिस के इस खेल को अभिलेखों की जांच में पकड़ा था। उन्होंने एसएचओ व महिला एसआई के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन विभागीय जांच में दोनों को क्लीनचिट दे दी गई।
एसपी ने की कार्रवाई
जलालाबाद के एक गांव निवासी युवती एक युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया था। उसको रिमांड पर लेने के लिए 16 अप्रैल प्रार्थना पत्र दिया गया। एसीजेएम मनीष कुमार ने अभिलेख देखे तो पता चला कि पीड़िता और आरोपित दोनों बालिग हैं।
एसीजेएम द्वितीय ने पकडी थी अभिलेखों में गड़बड़ी
अभिलेखों की जांच में उन्होंने पाया कि पीड़िता के हाथ से लिखे बयान में ओवरराइटिंग थी। उसने बयान में अपनी मर्जी से आरोपित के साथ जाने की बात कही थी, लेकिन विवेचना कर रहे एसआई संजीव कुमार ने नहीं शब्द बढ़ा दिया था। इसे गंभीरता से लेते हुए एसीजेएम ने जलालाबाद एसएचओ, एसआई संजीव कुमार व काजल के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए थे।
एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे ने बताया कि एसपी ने विवेचक को निलंबत कर दिया है। उन्होंने बताया कि एसएचओ व महिला एसआई की संलिप्तता नहीं पायी गई, इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 6 केंद्रों पर 12960 अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान, पीलीभीत में कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री
