विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी में शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीनों की मौके पर मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:32 PM (IST)

झांसी में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक ललितपुर-रक्सा हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर खड़ा ट्रक और बाइक और रोते बिलखते परिजन

घटनास्थल पर खड़ा ट्रक और बाइक और रोते बिलखते परिजन

HighLights

  1. शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे तीन दोस्त।

  2. बिजौली ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक।

  3. हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

जागरण संवाददाता, झांसी। बहन की शादी की खुशियां बांटकर घर लौट रहे तीन दोस्तों की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई। ललितपुर-रक्सा हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात उनकी बाइक सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंचते ही शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां मातम छा गया।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नौ नंबर स्थित कब्रिस्तान के पास रहने वाले राज सेंगर (23) की बहन काजल की शादी 25 नवंबर को होनी है। इसी सिलसिले में मंगलवार शाम राज अपने दोस्त आयुष (15) और हर्ष (23) के साथ तालबेहट (ललितपुर) में रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने गया था। रात में तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।

बिजौली ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीनों को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रेमनगर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

अपनों के शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राज की बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया।

यह भी पढ़ें- झांसी रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, आरपीएफ की तत्परता से प्लेटफॉर्म पर ही हुई सेफ डिलीवरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।