विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे की पीएनआर व्यवस्था में बड़ा बदलाव, वंदे भारत और ताज एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में नई सीरीज लागू

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:36 PM (IST)

भारतीय रेलवे आरक्षित टिकटों के 10 अंकों के पीएनआर नंबर में दशकों पुराना बदलाव करने जा रहा है। झांसी से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रेलवे आरक्षित टिकटों के पीएनआर नंबर में बदलाव।

  2. प्रीमियम ट्रेनों में नई पीएनआर सीरीज होगी लागू।

  3. नए पीएनआर नंबर 1, 3, 5 या 7 से शुरू होंगे।

जागरण संवाददाता, झांसी। रेलवे के आरक्षित टिकटों पर मिलने वाले 10 अंकों के पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) नंबर की दशकों पुरानी व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत झांसी से चलने वाली गतिमान, बरौनी मेल, बुंदेलखंड, खजुराहो-बनारस वंदे भारत समेत एक दर्जन से अधिक प्रीमियम ट्रेनों में रिजर्वेशन के पीएनआर नंबर की नई सीरीज लागू करने की तैयारी है।

अब तक आरक्षित रेल टिकटों पर मिलने वाले 10 अंकों के पीएनआर नंबर की शुरूआती संख्या रेलवे के पुराने आरक्षण डेटाबेस से जुड़ी व्यवस्था के अनुसार निर्धारित होती है। नई प्रणाली में इस व्यवस्था को बदलते हुए पीएनआर नंबर की नई सीरीज शुरू की जा रही है।

1, 3, 5 या 7 से शुरू होंगे नंबर

नई व्यवस्था के तहत, पीएनआर नंबर 1, 3, 5 या 7 से शुरू होंगे। मंडल में झांसी, ग्वालियर, बांदा, ललितपुर समेत कई प्रमुख स्टेशन हैं। यहां से बड़ी संख्या में यात्री लम्बी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और मेल ट्रेन से यात्रा करते हैं। पीएनआर सीरीज में बदलाव आरक्षित टिकट की नई बुकिंग से संबंधित होगा, इसलिए इन रेलखंडों पर आरक्षण कराने वाले यात्रियों को भी नई व्यवस्था के तहत टिकट मिलेंगे।

झांसी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेन गतिमान, शताब्दी, ताज, बुंदेलखंड, महाकौशल, बरौनी मेल, झांसी-लखनऊ इण्टरसिटि, झांसी-इटावा लिंक एक्सप्रेस, खजुराहो-उदयपुर इण्टरसिटि, खजुराहो-बनारस वंदे भारत समेत अन्य प्रीमियम ट्रेन शामिल हैं।

नई प्रणाली इसलिए आवश्यक

पुरानी आरक्षण व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के अनुरूप बनाने के लिए रेलवे की क्रिस (सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स) नई पीढ़ी की आरक्षण प्रणाली पर काम कर रही है। नई प्रणाली का उद्देश्य आरक्षण से जुड़े तकनीकी ढाँचे को आधुनिक बनाना और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप क्षमता विकसित करना है। पीएनआर की नई सीरीज इसी व्यापक तकनीकी बदलाव का हिस्सा बताई जा रही है।

आरक्षण की स्थिति जानने के लिए रेलवे की आधिकारिक पीएनआर जांच सेवा या आइआरसीटीसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। मंडल की ट्रेन के संबंध में नई पीएनआर सीरीज की ट्रेनवार जानकारी और लागू होने की तारीख के लिए उत्तर मध्य रेलवे तथा रेलवे की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखना बेहतर होगा।

-अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग), झांसी

यह भी पढ़ें- 12वीं पास के लिए रेलवे में एक और नई सरकारी नौकरी का एलान, आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती नोटिफिकेशन जारी; आवेदन कल से!

यह भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार के लिए रेलवे की खास सुविधा, सामान्य टिकट पर मिलेगा सफर का मौका