विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12वीं पास के लिए रेलवे में एक और नई सरकारी नौकरी का एलान, आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती नोटिफिकेशन जारी; आवेदन कल से!

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:02 AM (IST)

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कुल 1688 रिक्त पदों के लिए आवेदन कल यानी 15 अक्टूबर से स्टार्ट हो सकते हैं।

RRB NTPC UG Vacancy 2026

RRB NTPC UG Vacancy 2026

HighLights

  1. रेलवे एनटीपीसी यूजी वैकेंसी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी।

  2. 15 अक्टूबर से 13 नवंबर तक लिए जायेंगे आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेवले में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे में एक और नई भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (अंडर ग्रेजुएट/ CEN 7/2026) भर्ती के लिए कल यानी 15 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (संभावित) तक जारी रहेगी।

12वीं पास युवा भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र

रेलवे एनटीपीसी यूजी भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी/ अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

कितने पदों पर होनी है भर्ती

आरआरबी द्वारा एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट के अंतर्गत आने वाले कुल 1688 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 200 पद, कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC) के लिए 700 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 600 पद और ट्रेन क्लर्क के लिए 188 पद आरक्षित हैं।

कहां और कैसे किया जा सकता है आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकता है। किसी अन्य प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन आरआरबी के डायरेक्ट पोर्टल पर rrbapply.gov.in पर किया जा सकता है।
फॉर्म भरने के साथ जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रूपए और एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
CBT-1 एग्जामिनेशन के बाद जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला उम्मीदवारों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा।

एनटीपीसी यूजी पदों पर कैसे होगा चयन

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 1), सीबीटी 2, टाइपिंग/ स्किल टेस्ट (यदि लागू हो), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल डिटेल्ड नोटिफिकेशन के साथ साझा कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे में इस नई भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट, 10th-ITI पास फॉर्म भरने के लिए पात्र; मेरिट के आधार पर होगा चयन