विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे में इस नई भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट, 10th-ITI पास फॉर्म भरने के लिए पात्र; मेरिट के आधार पर होगा चयन

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:15 PM (IST)

आरआरसी जयपुर की ओर से रेलवे की नई भर्ती के लिए आवेदन जल्द ही स्टार्ट किये जा सकते हैं। पहले ...और पढ़ें

Railway New Vacancy 2026

Railway New Vacancy 2026

HighLights

  1. रेलवे की ओर से नई अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट।

  2. कुल 2008 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर की और से अप्रेंटिसशिप के 2008 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन जल्द ही स्टार्ट कर दिए जायेंगे। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक लिए जाने थे जो किसी कारणवश अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं।

जो भी युवा इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे आवेदन शुरू होने के बाद तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पाएंगे।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के चयनित किया जायेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता (10th और ITI में प्राप्त अंकों) के आधार पर चयन होगा। इसलिए जो अभ्यर्थी परीक्षा या इंटरव्यू से डरते हैं वे भी आसानी से नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड

  1. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही ITI पास होना चाहिए
  2. आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
  3. आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन का तरीका

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं।
  • Quick Link में अप्रेंटिस से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म जमा करना होगा।
  • अंत में फीस (कैटेगरी वाइज यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट करना है।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लेना है।
फॉर्म भरने के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, अब 28 अक्टूबर तक रहेगा फॉर्म भरने के मौका