राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, अब 28 अक्टूबर तक रहेगा फॉर्म भरने के मौका
राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन की डेट को 28 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया है। इस ...और पढ़ें

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026
HighLights
राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती के लिए 28 अक्टूबर तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट।
24752 रिक्त पदों को भरने के लिए लिए जा रहे हैं आवेदन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक बार फिर से एक्सटेंड कर दी गई है। पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को 13 अक्टूबर तक बढ़ाया गया था जिसे अब 28 अक्टूबर 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है। ऐसे में जो भी युवा किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके थे अब अब निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
अनपढ़ व्यक्ति भी भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए किसी भी डिग्री-डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है। बिना पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, इच्छुक अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये निर्धारित की गई है।
सिलेक्शन प्रॉसेस एवं वेतन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना है। हालांकि, नगरीय निकाय में 1 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को लॉटरी में प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7410 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

आवेदन का तरीका
उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करने के उपरान्त Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form का चयन करके मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को OTR करना अनिवार्य होगा।
