विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, चेक करें पद-पात्रता फीस सिलेक्शन प्रॉसेस सहित पूरी डिटेल

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:55 PM (IST)

आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से 30 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।

आईआईटी जोधपुर नॉन-टीचिंग भर्ती 2026

आईआईटी जोधपुर नॉन-टीचिंग भर्ती 2026

HighLights

  1. आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती।

  2. 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जोधपुर की ओर से विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं एवं फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इंजीनियरिंग, डॉक्टरी से लेकर अन्य डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता

इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता तय की गई है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार किसी भी विषय में मास्टर्स की डिग्री/ साइकोलॉजी में एमए-ग्रेजुएशन/ एमडी या एमएस/ संबंधित क्षेत्र में बीटेक/ एमटेक/ एमई/ मास्टर्स की डिग्री कंप्यूटर साइंस/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर एप्लिकेशन/ कंप्यूटर एप्लिकेशन में बैचलर डिग्री आदि प्राप्त की हो।
इसके अलावा उम्मीदवार की अधिकतम आयु पद के अनुसार 27/ 30/ 35/ 40/ 45 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

भर्ती विवरण

पोस्ट कोड पद का नाम पदों की संख्या
6401 असिस्टेंट रजिस्ट्रार 02
6402 काउंसलर 02
6403 मेडिकल ऑफिसर 01
6404 असिस्टेंट मैनेजर (आईसीटी) सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन 01
6405 असिस्टेंट मैनेजर (आईसीटी) नेटवर्किंग 01
6406 वेब प्रोग्रामर 01
6407 जूनियर सुपरिटेंडेंट 04
6408 जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट 01
6409 सीनियर असिस्टेंट 06
6410 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट 01
-  कुल-- 20

आवेदन का तरीका

  • आईआईटी जोधपुर भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए वेबसाइट iitj.ac.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Announcement में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • निर्धारित शुल्क (पोस्ट के अनुसार) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन फीस

भर्ती में ग्रुप A पदों पर आवेदन के साथ उम्मीदवारों को 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। अन्य सभी पदों पर आवेदन के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। आवेदन में किसी प्रकार की समस्या होने पर recruitment_nf@iitj.ac.in पर ईमेल करके संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- LIC Vacancy 2026: एलआईसी एचएफएल में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर सरकारी जॉब पाने का मौका, 50000 प्रति महीना मिलेगी सैलरी