विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से बिहार के लिए रेलवे की खास सुविधा, सामान्य टिकट पर मिलेगा सफर का मौका

Published: Tue, 13 Oct 2026 10:45 PM (IST)

Diwali Chhath special train : रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शकूर ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. दीपावली-छठ के लिए शकूर बस्ती-मानसी स्पेशल ट्रेन।

  2. नवंबर में दोनों दिशाओं से आठ-आठ फेरे लगाएगी।

  3. दिल्ली-बिहार के यात्रियों को सामान्य टिकट पर सुविधा।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शकूर बस्ती और मानसी के बीच अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन दोनों दिशाओं से नवंबर में आठ-आठ फेरे लगाएगी। इससे दिल्ली से बिहार आने-जाने वाले कामगारों और अन्य यात्रियों को सामान्य टिकट पर सफर करने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

यह ट्रेन सोनपुर रेल मंडल के शाहपुर पटोरी स्टेशन से होकर गुजरेगी। रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04406 शकूर बस्ती-मानसी अनारक्षित स्पेशल 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को शकूर बस्ती से शाम 7:10 बजे प्रस्थान करेगी।

निर्धारित मार्ग से चलने के बाद ट्रेन अगले दिन शाम 4:45 बजे सिवान पहुंचेगी और शाम 6:25 बजे छपरा के लिए रवाना होगी। इसके बाद सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी और बेगूसराय होते हुए तीसरे दिन रात 2:30 बजे मानसी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मानसी-शकूर बस्ती अनारक्षित स्पेशल 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को मानसी से सुबह 4:30 बजे खुलेगी। ट्रेन उसी दिन सुबह 11:35 बजे सिवान पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया सदर और गोरखपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 11:30 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी।

16 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कुल 14 कोच होंगे। इसके अलावा दो एसएलआर कोच लगाए जाएंगे, जिनमें गार्ड और लगेज वैन की व्यवस्था रहेगी।

खास बात यह है कि शयनयान श्रेणी के कोच भी अनारक्षित रहेंगे। इससे आरक्षित टिकट नहीं मिलने की स्थिति में यात्री सामान्य टिकट लेकर इन कोचों में भी सफर कर सकेंगे।

त्योहारों के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन के परिचालन से भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बिहार में दुर्गा पूजा से छठ तक ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी अपडेट, सतर्कता की सीटी बजाएंगी ट्रेनें