यूपी पुलिस का मध्य प्रदेश में बड़ा एक्शन, 4.35 करोड़ के गांजे के साथ अलीगढ़ और बंगाल के तस्कर गिरफ्तार
झांसी एएनटीएफ ने जबलपुर, मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए 871 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 4.35 ...और पढ़ें
-1793428576690_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
झांसी एएनटीएफ ने जबलपुर में 871 किलो गांजा पकड़ा।
बरामद गांजे की कीमत 4.35 करोड़ रुपये आंकी गई।
अलीगढ़ और पश्चिम बंगाल के दो तस्कर गिरफ्तार हुए।
जागरण संवाददाता, झांसी। एएनटीएफ (एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की झांसी यूनिट ने जबलपुर मध्य प्रदेश में दबिश देकर 871 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 4.35 करोड़ रुपये आंकी गई है। एएनटीएफ प्रभारी चन्दन पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने कई दिनों तक निगरानी के बाद इस कार्यवाही को 30 अक्टूबर की रात में अंजाम दिया।
दिन-रात की निगरानी और सटीक सुरागकशी से बिछा जाल
एएनटीएफ प्रभारी कई दिन से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले इस शातिर गैंग पर लगातार नजर बनाए हुए थे। तकनीकी और जमीनी सुरागकशी के दौरान यह बात सामने आई कि अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला एक शातिर तस्कर इस बड़े नेटवर्क का मुख्य सदस्य है।
यह गैंग न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में क्विण्टल के हिसाब से गाँजे की आपूर्ति करता था। एएनटीएफ झांसी की टीम को यह पुख्ता जानकारी मिली कि गैंग के यह सदस्य उड़ीसा के घने जंगलों से गांजे की बड़ी खेप लोड करके रवाना हो चुके हैं। इसके बाद टीम प्रभारी ने अपनी योजना तैयार कर ली।
एमपी पुलिस को साथ लेकर की गई कार्यवाही
एएनटीएफ की टीम ने सीधे जबलपुर पहुँची और यहां डेरा डाल लिया। इसके बाद जबलपुर पुलिस के साथ तालमेल करते हुए संयुक्त और गोपनीय ऑपरेशन चलाया। जबलपुर के थाना गोशलपुर क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच-30 पर मुस्कुरा मोड़ के पास घेराबन्दी कर इस भारी-भरकम खेप को दबोच लिया गया।
ऑपरेशन के दौरान एएनटीएफ टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम अलीगढ़ में इगलास थाना क्षेत्र स्थित नगला कलुआ निवासी धर्मवीर सिंह व पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिला के बालुरघाट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पतीराम निवासी विक्रम करमाकर बताए।
पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि तस्कर इस खेप को सीधे उड़ीसा के जंगलों से लोड करके लाए थे और इसे उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की फिराक में थे।
जबलपुर में दर्ज हुआ मुकदमा
इस कार्यवाही के बाद आरोपियों के खिलाफ जबलपुर स्थित थाना गोशलपुर में एनडीपीएस एक्ट की गम्भीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- गेट से बांधकर चूहे पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा जलाकर बनाया वीडियो; झांसी में 4 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।