गेट से बांधकर चूहे पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा जलाकर बनाया वीडियो; झांसी में 4 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
झांसी में एक चूहे को रस्सी से बांधकर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
चूहे को बांधकर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया गया।
घटना का 47 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर वायरल।
पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, झांसी। एक बेजुबान चूहे को रस्सी से बांधकर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मामला सामने आया है। घटना का 47 सेकंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रसारित वीडियो में कुछ युवक चूहे को रस्सी से लोहे के गेट पर बांधते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जाती है। आग की लपटों में घिरा चूहा छटपटाने लगता है, जबकि युवक वीडियो बनाते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- विधान परिषद की 10 सीटों पर सियासी बिसात, UP विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-सपा के सामने कुनबा बचाने की चुनौती
वीडियो सामने आने के बाद जीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि जुनैद कुरैशी, जीशाना कुरैशी, आसिफ कुरैशी और शफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
