देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से जगमग होगा चौकिया धाम, जोर-शोर से चल रही हैं तैयारियां
जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में दो दिवसीय देव दीपावली महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान 51 हजार दीपों से धाम जगमगाएगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि होंगे।
-1795424797435_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
51 हजार दीपों से जगमगाएगा शीतला चौकियां धाम परिसर।
सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि, रितेश पांडेय देंगे प्रस्तुति।
23 और 24 नवंबर को होगा दो दिवसीय भव्य महोत्सव।
जागरण संवाददाता, शीतला चौकियां (जौनपुर)। मां श्री शीतला धाम में दो दिवसीय भव्य देव दीपावली महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। ''मां श्री शीतला धाम कुंड कार्य समिति ट्रस्ट'' के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस 23 वें वार्षिकोत्सव के दौरान दोनों दिन मां शीतला का अलौकिक व भव्य श्रृंगार किया जाएगा। धाम परिसर 51 हजार दीपों से जगमग होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष संजय श्रीमाली ने बताया कि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शीतला चौकियां धाम स्थित ऐतिहासिक कुंड पर महादीपोत्सव का आयोजन होगा। इस अवसर पर 51 हजार दीपों की रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों की सजावट से पूरा धाम परिसर जगमगा उठेगा।
उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के मुख्य दिवस पर प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व महोत्सव के प्रथम दिन 23 नवंबर की शाम सरोवर किनारे झिलमिल रोशनियों के बीच सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
इसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार रितेश पांडेय प्रसतुति देंगे। इसके साथ ही राम विवाह, शिव तांडव नृत्य की मनमोहक झांकी और आकर्षक रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष दीपोत्सव को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।