यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जौनपुर: एंटी करप्शन की टीम ने विकास भवन के लेखाकार को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, ऑडिट के लिए मांग रहे थे 30 हजार रिश्वत
जौनपुर के सिकरारा में विकास भवन के एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, सिकरारा (जौनपुर)। विकास भवन के एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को मछलीशहर रोडवेज परिसर के पास से तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एंटी करप्शन की टीम ने बताया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने विकास भवन में तैनात वरिष्ठ लेखा परीक्षक सत्य नारायण जो कि सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर, भेलारा, बेलवाई माधोपुर के निवासी के खिलाफ शिकायत कर आरोप लगाया था कि मेरी मां सुदामा परशुरामपुर गांव की प्रधान है।
उनके द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की ऑडिट करने के एवज में लेखा परीक्षक द्वारा तीस हजार रुपए की मांग की गई। जिसकी सूचना उन्होंने एंटी करप्शन वाराणसी की टीम को दिया। आरोप है कि उक्त शिकायतकर्ता ने लेखा परीक्षक को पैसे देने के लिए मछलीशहर रोडवेज परिसर पर बुलाया।
.jpg)
प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप। जागरण
इसे भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा करने के दोषी पूर्व ग्राम प्रधान समेत 13 दोषियों को सजा, 30 साल बाद कोर्ट का आया फैसला
वहां एंटी करप्शन टीम द्वारा दिए गए तीस हजार रुपए को ज्यों ही शिकायतकर्ता ने उक्त लेखा परीक्षक को दिया तो टीम ने उनको तुरंत ही घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके पर ही उनका हाथ धुलवाया तो उसका हाथ रंगीन हो गया। एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार लेखा परीक्षक को सिकरारा थाना लाकर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में जाम से बचने के लिए बनाया गया मास्टर प्लान, टोल प्लाजा पर बूथ से पहले ही कट जाएगा Toll Tax
अपराधियों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्त ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय व चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। वह गुरुवार को जिले में वार्षिक निरीक्षण को आए थे। इस दौरान पुलिस लाइन सभाकक्ष में मातहतों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।
.jpg)
समीक्षा बैठक की गई। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
बैठक में आइजी ने जिले में हुई प्रमुख आपराधिक घटनाओं के बारे में अधिकारियों व संबंधित थाना प्रभारियों से की गई कार्रवाई के बारे में पूछताछ की। आगामी दिनों में अलविदा जुमा, ईद-उल-फितर, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि पर्वों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को की गई तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए अभियाना प्रगति की भी समीक्षा की।
भूमि संबंधी विवादों को राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए गोष्ठी कर जागरुक करने का निर्देश दिया।
बैठक में एसपी डा. कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह (ग्रामीण), आयुष श्रीवास्तव (सिटी), सभी सीओ व थाना प्रभारी रहे। आइजी ने रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं व बैरकों का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन के गेट नंबर एक व दो, केंद्रीय पुलिस कैंटीन आदेश कक्ष, अतिथि गृह व साक्ष्य कक्ष के जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण व टाइप वन के आवासों में टाइल्स व ग्रेनाइट कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यालय का निरीक्षण कर जन सुनवाई की। अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थित रख-रखाव करने को कहा।
