विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीरज चोपड़ा के गिफ्टेड जैवलिन से एशियन गेम्स में रोहित यादव ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भाला टूटने पर बढ़ाया था मदद का हाथ

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:44 AM (IST)

जापान के नागोया में एशियन गेम्स में रोहित यादव ने नीरज चोपड़ा के भाले से कांस्य पदक जीता। रोहित का ...और पढ़ें

नीरज चोपड़ा और रोहित यादव

नीरज चोपड़ा और रोहित यादव

HighLights

  1. रोहित यादव ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता।

  2. नीरज चोपड़ा ने रोहित को अपना हस्ताक्षरित भाला दिया था।

  3. क्षतिग्रस्त भाले के बाद नीरज की मदद निर्णायक रही।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। जापान के नागोया में एशियन गेम्स में भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरजा चोपड़ा के भाले से रोहित ने कांस्य पदक जीता। मुश्किलों ने रास्ता रोका तो नीरज ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। दस सितंबर को दिल्ली में भाला मिलने के बाद रोहित ने इसी से अभ्यास भी किया व देश के लिए कांस्य पदक लाने में सफल रहे।

मछलीशहर तहसील के अदारी गांव निवासी पदकवीर रोहित यादव ने बताया कि एक प्रतियोगिता में शामिल होकर लौटते समय फ्लाइट में भाला टेढा हो गया था। यह मेरा पसंदीदा भाला था, जिसे लेकर मैं काफी परेशान था।

नीरज का सहयोग जीवनभर याद रहेगा: रोहित

उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज के लिए पटियाला से दिल्ली आते समय मैंने नीरज से इसके बारे में बताया। इसपर नीरज ने कहा कि बिल्कुल परेशान होने की आवश्यकता नहीं व उन्होंने अपना हस्ताक्षर किया हुआ भाला मुझे दिया।

मैंने इसी से अभ्यास भी किया। इसी भाले से मैंने अपना सफल थ्रो किया और 84.35 मीटर के प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता।

मैंने उस भाले को अपने पास संभालकर रखा है और आगे की प्रतियोगिता में भी इसका इस्तेमाल करूंगा। रोहित ने कहा हम वर्ष 2019 से संपर्क में हैं व कई स्पर्धा में साथ शामिल भी हुए हैं। उनका यह सहयोग जीवनभर याद रहेगा।

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले रोहित यादव पर हुई धनवर्षा, 70 लाख के साथ सरकारी नौकरी भी देगी योगी सरकार